संविधान किसी भी देश की लोकतंत्रिय सरकार का मूल ढांचा

 संविधान दिवस मनाना गौरव का विषय

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को कभी नहीं भुलाया जा सकता

संविधान किसी भी देश की लोकतंत्रिय सरकार का मूल ढांचा 


                                                       मंच के अध्यक्ष दर्शन लाल 


next news himachal


                                                                      सामाजिक जागरण मंच न कहा कि संविधान लोकतंत्र का मूल ढांचा है। संविधान देश को चलाने वाली मूल व्यवस्था है। मंच के अध्यक्ष दर्शन लाल ने सविधान दिवस को लेकर धनोटू स्थित कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम मे कहा कि कुछ संगठन जातिगत आधार पर बयान बाजी कर प्रदेश मे आपसी भाई चारे के माहौल को बांट रहे है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान बनकर तैयार हो गया था। आज इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाना गौरव की बात है। ताकि आजादी के बाद देश को चलाने के लिए संविधान के रूप में मिली व्यवस्था का महत्व समझा जा सके। उन्होंने कहा कि संविधान किसी भी देश की लोकतंत्रिय सरकार का मूल ढांचा होता है। जिसमें व्यवस्था के संचालन के  लिए नागरिकों के अधिकारों के साथ कर्तव्य भी निश्चित किए गए हैं। 

                                  उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में समानताए स्वतंत्रताए भाईचारा और न्याय की अवधारणा प्राण तत्व के रूप में शामिल की गई है। जिसे ध्यान में रखते हुए कार्य करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आधी से ज्यादा समस्याएं संविधान की अवहेलना होने के कारण उत्पन्न हुई है । जबकि पंच से लेकर शीर्ष पर राष्ट्रपति तक संविधान के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लेते हैं। इसी अनुरूप कार्य करते हुए संविधान की गरिमा को बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। 

                                उन्होंने देश के लिए लिखे संविधान में अभूतपूर्व योगदान के लिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने  संविधान और अंबेडकर के जीवन दर्शन को लेकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than