हिमाचल डेंटल कॉलेज के अवैध कब्जे हटाने की मांग

 सुंदरनगर नगर परिषद में एक साल पुराने ठेके निरस्त 

पुराने बंद कामों के ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट 

करीब चार करोड की लागत के नए कार्य जारी 

हिमाचल डेंटल कालेज के अतिक्रण पर पार्षद ने किया बायकाट 


सुंदरनगर 25 नवम्बर                                                                                                                                                                     सुंदरनगर नगर परिषद की बैठक में एक साल पुराने ठेके निरस्त करने का निर्णय लिया  है। नगर परिषद के हसउस ने एक साल से अधिक पुराने बंद कामों के ठेकेदार ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव पास किया है। बैठक में 31 मार्च तक सभी कार्य पूरे करने के कडे निर्देश जारी किए है। सुंदरनगर की बैठक चेयरमैन जितेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। जिसमें करीब चार करोड की लागत के नए विकास कार्यो पर चर्चा की गई और आगामी आदेश किए गए है। चेयरमैन जितेंद्र शर्मा ने पार्षदों की एक वर्ष से अधिक समय से बंद विकास कार्यो पर चिंता जताई। इससे पहले हुई बैठक में ठेकेदारों को चेतावनी दी गई है। लेकिन फिर भी कार्य बंद ही पडे है। जिस पर प्रस्ताव पारित कर एक साल से अधिक पुराने विकास कार्य रदद कर दिए गए और इससे पराने कामों को लटकाने वाले ठेकेदार ब्लैकलिस्ट करने का निर्णय लिया गया है। 

चेयरमैन जितेंद्र शर्मा ने कहा कि स्वच्छता के संबंध में सुंदरनगर नप दूसरे स्थान से पहले पर आंकी गई है। डंपिगं साइट पर निष्पादन करके वहां पौधे लगाए गए है, जो काफी बडे हो गए है। उन्होंने कहा कि विधायक राकेश जम्वाल के सरकार के जारी बजट के चलते विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे है। इसके लिए सरकार द्वारा प्रयाप्त बजट प्रदान किया गया है। वहीं इससे पहले कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया द्वारा आय व्यय का ब्योरा रखा गया। इस दौरान नगर परिषद में पार्क बनाने, पथ प्रकाश के बिजली के खंभे लगाने और सफाई व्यवस्था पर चर्चा की। इसके साथ गृह कर की वूसली के लिए 70 लोगों को नोटिस किए है। जिनके खिलाफ कोर्ट में जाने की तैयारी पर चर्चा की गई है। इस अवसर पर नगर परिषद की पीने के पानी के प्रबंधनों के साथ सीवरेज के कार्यो की आगामी रणनीति तय की गई है और 31 मार्च से पहले सभी कार्य पूरे करने के आदेश किए है। 



हिमाचल डेंटल कालेज का  काटे बिजली और पानी के कनैक्शन 

हिमाचल डेंटल कालेज के अतिक्रण पर पार्षद ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर बायकाट कर दिया। अतिक्रमण पर कार्रवाई के मामने में चर्चा के दौरान वार्ड चार के पार्षद शिव सिंह सेन ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग द्वारा पैमाईस में हिमाचल डेंटल कालेज द्वारा नगर परिषद की जमीन पर अतिक्रमण पाया गया है, इस पर आम नगर वासी की तर्ज पर कानून कार्रवाई कर संस्थान के बिजली और पानी के कनैक्शन काटने की कार्रवाई की मांग की गई। जिस पर हाउस में आनाकानी होने का आरोप में संबंधित पार्षद ने बैठक से बाकाउट कर दिया है। जिस पर कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने भी एक शिकायत पत्र जो प्रदेश उच्च न्यायलय को भी भेजा गया है, उसे हाउस में पेश किया। जिसके अनुसार वार्ड चार से पार्षद पर 135 वर्ग मीटर पर अवैध रूप से भवन की सीढीयां बनाई है, और इसके साथ उक्त पार्षद द्वारा ठेके पर महावीर स्कूल के सामने ली पार्किंग का दूसरे कार्यो पर प्रयोग और ढाबे को सबलेट करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में नप ने कार्रवाई करने का निर्णय भी लिया है।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than