आवाजाही में दिक्कत के देख वर्चुअल होगी दिव्यांग जनों की बैठके
हिमाचल प्रदेश दिव्यांग कर्मचारी संघ ने की मांग
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर ब्यूरो, 19 जुलाई
हिमाचल प्रदेश दिव्यांग कर्मचारी संघ ने सरकार से पदोन्नति में दिव्यांग जनों को 4% आरक्षण देना सुनिश्चित करने की मांग की है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष के. आर. राव की अध्यक्षता में राजकीय बहुतकनिकी महाविद्यालय सुंदरनगर में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संघ की कार्यकारिणी सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सरकार 6 जुलाई 2022 के उपरांत विभिन्न विभागों में विभिन्न श्रेणियों की पदोन्नति में दिव्यांग जनों को नोटिफिकेशन के अनुसार 4% आरक्षण देना सुनिश्चित करें ।
इस अवसर पर दिव्यांग जनों से जुड़ी हुई विभिन्न समस्याओं व अन्य मांगों पर भी चर्चा की गई।
आवाजाही में दिक्कत के देख वर्चुअल होगी दिव्यांग जनों की बैठके
मांगों पर गहन मंथन के बाद सरकार द्वारा इस वर्ग के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और दिव्यांग जनों को मीटिंग में पहुंचने में आने वाली कठिनाइयों से बचाने के लिए भविष्य में ऑनलाइन मीटिंग आयोजित करने का ही निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों से आवाहन किया गया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में ऑनलाइन मीटिंग जॉइन करने का प्रयास करें ताकि भविष्य की योजना बनाने के लिए आप सभी के बहुमूल्य सुझाव लिए जा सकें।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than