केसे करें नेट बैंकिंग से लेनदेन
भौर में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की बताई योजनाए
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर, 22 जुलाई (ब्यूरो)
सुंदरनगर के धनोटू हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक द्वारा नाबार्ड के सौजन्य से पंचायत भौर में डिजिटल वितीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक से वीरंदर शर्मा, नविंदर शर्मा व विनोद नायक द्वारा लोगों को नेट बैंकिंग, व आनलाइन भुगतान, ए.टी.एम. व विभिन्न जमा व ऋण योजनायों व केसे करें नेट बैंकिंग से लेनदेन की जानकारी प्रदान की गई। इस के साथ साथ लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं जैसे की सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, स्वयं सहायत समूह व किसान क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में भी जागरूक किया इस मौके पर लगभग 40 लोग उपस्थित रहे।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than