दिव्यांग को सहायक उपकरणों की आवश्यकता है तो लाए यहां
सुंदरनगर की आश्रय का दिव्यांगता एसेसमेंट कैंप 6 सितंबर को
चयनित दिव्यांग को सी.आर.सी. में 17 होगा वितरण
सुंदरनगर ब्यूरो
सुंदरनगर में आश्रय फाउंडेशन सुंदरनगर द्वारा संयुक्त क्षेत्रीय केंद्र सुंदर नगर के तत्वावधान में एक दिव्यांगता एसेसमेंट कैंप का आयोजन 6 सितंबर को किया जा रहा है। जिसमे 40 प्रतिशित से अधिक दिव्यांग को सहायक उपकरणों की आवश्यकता है। उन्हें एडी.आई.पी. योजना के अंतर्गत यह सहायक उपकरण जैसे व्हील चेयर, बैसाखी, छड़ी, श्रवण यन्त्र, लो-विजन सहायक उपकरण, लॉन्ग केन दृष्टि वाधित व्यक्तियों के लिए, मंद बुद्धि बच्चों को प्रदान किये जायेंगे।
आश्रय फाउंडेशन के तरुण ने कहा कि 6 सितंबर को यह कैंप आश्रय फाउंडेशन के नरेश चौक सथल पर होगा। जिसमें चयन के बाद 17 को सीआरसी के महामाया केंद्र में उक्त संबंधित उपकरणों का वितरण होगा। इसके लिए आधार कार्ड, दिव्यान्गता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र 30 हजार वार्षिक से कम, फोटो 2 पासपोर्ट साइज,
अगर हो तोयू.डी.आई.डी. के साथ पंजीकरण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह औपचारिकता सभी दतावेज तथा 86279-51800 के वॉट्सएप पर भेज कर पहले ही करना जरूरी है।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than