एनएसयूआई इकाई दने किया छात्र अभिनंदन
डीजे की धुन पर सामूहिक नृत्य में जमकर नाचे छात्र
सुंदरनगर ब्यूरो
एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में एनएसयूआई इकाई द्वारा छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया । यह कार्यक्रम एनएसयूआई द्वारा कॉलेज में दाखिला लेने वाले प्रथम वर्ष के छात्रों को स्वागत कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 1200 छात्रों ने भाग लिया तथा सभी डीजे की धुन पर जमकर नाचे । इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए । साथ में अध्यापक दिवस को अध्यापकों से केक कटवाकर मनाया गया । कार्यक्रम में रुचिता और गौरव मिस और मिस्टर फ्रेशर तथा अंकिता व तुषार को मिस व मिस्टर पर्सनेलिटी बनाया गया । इस कार्यक्रम में जिला मंडी युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष निखिल ठाकुर जी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा राजनीति के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष हितेश शर्मा , एनएसयूआई अध्यक्ष अतुल ठाकुर , महासचिव अनित जसवाल , रिशव गौतम , विकी राव , निखिल गुलेरिया , अमन गौतम , ओम प्रकाश , मोहित ठाकुर , साहित्या , भूषण , ललित आदि विशेष रूप से मोजूद रहे ।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than