26 न्याययिक हिरासत भेजे मृतका के पति, सास और ससुर
अढ़ाई साल की बेटी को फंदे लगा कर महिला के आत्महत्या मामले कार्रवाई
नेक्स्ट टू न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर, 14 जुलाई
सुंदरनगर के छात्तर गांव में 22 वर्षीय महिला के अढ़ाई साल की बेटी को फंदे पर लटका कर स्वयं पंखे से फंंदा लगा कर आत्महत्या करने के मामले में सास ससुर और पति विनय को 26 जुलाई तक न्याययिक हिरासत में भेजा गया है। सुंदरनगर डीएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि मृतका के पति विनय कुमार, ससुर कृष्ण चंद और सास रीता देवी को 26 जुलाई तक न्याययिक हिरासत में भेजा गया है।
गौर हो कि छात्तर गांव में 22 वर्षीय महिला डिंपल के अढ़ाई साल की बेटी प्रियांसी को फंदे पर लटका कर स्वयं पंखे से फंंदा लगा कर आत्महत्या की है। मृतका की बहन लता देवी ने कहा कि डिम्पल और विनय कुमार ने चार साल वर्ष पहले अपनी मर्जी से विनय कुमार पुत्र कृष्ण लाल गांव छातर के साथ कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन शादी के एक वर्ष बाद ही इसकी बेटी डिम्पल को उसके ससुराल में सास, ससुर व पति ने मानसिक तौर पर परेशान करना शुरु कर दिया और बेटी को मायके भी नहीं आने देते और नीच जाति का बता कर बेइज्जत कर प्रताडि़त करते थे। पति विनय अपनी पत्नी डिम्पल के साथ मारपीट भी करता और उसका किसी दूसरी लडक़ी के साथ भी अवैध संबध थे। जिस कारण इसकी बेटी डिम्पल मानसिक तौर पर प्रताडि़त की जा रही थी। एक दिन पहले भी डिम्पल नें अपनी बड़ी बहन लता देवी को फोन कर बताया कि उसके विनय ने उसके साथ मारपीट की थी और अगुंठा से उसका गला भी दबाया था। पहले भी पति के दोस्त ने उसे बचाया था।


0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than