सुंदरनगर के जितेंद्र शर्मा बने पोलूशन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य

सुंदरनगर के जितेंद्र शर्मा बने पोलूशन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य 

वायु प्रदूषण से पांच शहरों की श्रेणी से बीते वर्ष ही मुक्त हुआ सुंदरनगर 

सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल के सिपहसालार  है जितेंद्र शर्मा 

सुंदरनगर, 20 अप्रैल (नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो) 



संदरनगर के जितेंद्र शर्मा को पोलूशन कंट्रोल बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल के सिपहसालार रहे ललितनगर से तालुक रखने वाले जितेंद्र शर्मा भाजपा के महामंत्री है और वर्तमान में सुंदरनगर नगर परिषद में चेयरमैन है। इनके मनोनय पर नगर परिषद के पार्षदों सहित सुंदरनगर में खुशी जताई है और इनके मार्ग दर्शन की पर्यावरण संरक्षण की बेहतर उम्मीद जताई है। गौर हो कि सुंदरनगर प्रदेश के वायु प्रदूषण श्रेणी में पांच शहरों में लंबे समय तक रेड जोन रहा है और बीते वर्ष ही इससे मुक्त हुआ है। वहीं सुंदरनगर नगर परिषद इनकी अध्यक्षता में बेहतर कार्य कर रहे है और स्वच्छता में प्रदेश स्तर में बेहतर रहा है। इस अवसर पर जितेंद्र शर्मा ने अपनी प्राथमिकता पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेवारी मिली है उसका अच्छे से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश और नगर परिषद के हित में जो भी बेहतर कार्य होगा वह उसे अच्छे से निभाएंगे। इस उपलब्धि पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश जंवाल का आभार व्यक्त किया है।  

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than