12 करोड़ की लागत की बन रही डैहर आईटीआई भवन का कार्य युद्ध स्तर
अब घर-घर जाकर मरीजों का पता कर इलाज करेगी मोबाइल एंबुलेंस
ग्रामीण इलाकों में चार एंबुलेंसे उपलब्ध कर रही इलाज
खंड स्वास्थ्य मेले में किया लोगों का उपचार
डैहर में नागरिक अस्पताल का शुभारंभ
आयुर्वेदिक विभाग ने लगाई औष्द्धिय पौधो की प्रदर्शनी
सुंदरनगर, 21 अप्रैल (नेक्स्ट न्यूज हिमाचल )
सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत डैहर में विधायक राकेश जमवाल ने नव स्तरोन्नत नागरिक चिकित्सालय का शुभारंभ तथा खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक राकेश जमवाल ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि शहर के अस्पताल का स्तर बढ़ाकर नागरिक अस्पताल कर दिया गया है इस अवसर पर जहां अस्पताल में रोगी को इंडोर उपचार की सुविधा उपलब्ध हुई है, वहीं अस्पताल में चिकित्सकों सहित स्टाफ भी सरकार के द्वारा बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के चलते हंस फाउंडेशन के द्वारा सुंदर अगर को चार मोबाइल हैल्थ वैन प्रदान की गई है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मौके पर उपचार भी करेंगे और निशुल्क दवाइयां भी प्रदान करेंगे। यह अपने आप में एक बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा है जो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व की सरकार के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उपलब्ध की गई है।
उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव आजादी की 75वी वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए देश भर में आजादी के महोत्सव के तहत डैहर अस्पताल में मनाए जा रहे लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के नजदीक के पंचायतों को भी अस्पताल में उपचार के बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कर दी गई हैं। जिससे डैहर की साथ लगती पंचायतें कांगू, सलापड़, जाम्बला, बरोटी चनोल, समौण, ध्वाला साथ लगते जिला बिलासपुर तथा सरकाघाट क्षेत्र के लोगों को भी अधिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वित्त वर्ष 2022.23 के बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग को राहत प्रदान की है। हाल ही में हिमाचल वासियों के लिए मुफ्त पीने का पानीए मुफ्त 125 यूनिट बिजली और महिलाओं के लिए बस किराए में 50 प्रतिशत छूट देने के लिए समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि डैहर में रेस्ट हाउस, फुट ब्रिज, पार्किंग तथा 12 करोड़ की लागत से बनने वाले आईटीआई भवन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है तथा डैहर में पढऩे के लिए एक लाइब्रेरी बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
इससे पहले खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र शर्मा ने स्वास्थ्य मेले के आयोजन पर विधायक राकेश जमवाल का स्वागत किया। उन्होंने स्वास्थ्य मेले को लेकर विस्तृत जानकारी प्रदान की और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेले में विशेषज्ञों द्वारा दूर दराज से आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां प्रदान की लोगों के स्वस्थ की भी जांच की गई तथा आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री हिमाचल हिम केयर कार्ड तथा डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड भी बनाए जा रहे हैं।
आयुर्वेदिक अधिकारी ने औष्द्धिय पौधो की लगाई प्रदर्शनी
आयुर्वेदिक उप मंडलीय चिकित्सा अधिकारी डा. सुकर्मा शर्मा, डा. हेमलता, डा. कल्पना डा. रूचीका, डा. मीना. डा. दीपक. डा. इंदिवर तथा फार्मासिस्ट खेम राज और मुरारी मेले में योग के बारे में जागरूक किया और औष्द्धिय पौधो की प्रदर्शनी लगाई और ऋषी मुनियों की प्रचीन चिकित्सा पद्धती को अपनाने के लिए जागरूक किया है।
मेले में यह गणमान्य रहे उपस्थित
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देवेन्द्र शर्मा, एसडीएम धर्मेश रामोत्रा, खंड चिकित्सा अधिकारी डा. अविनाश पंवर,
डैहर के नायब तहसीलदार संजीव धीमान, जिला परिषद सदस्य कर्म चंद चोपडा, बीडीसी चैयरमेन राज कुमार, घनश्याम वर्मा, बीडीसी श्याम, व्यापार मण्डल प्रधान मनोहर लाल चढड़ा, बरोटी के पूर्व लेख राम भारद्वाज, प्रधान शीतला गोसदन प्रधान मस्त राम धीमान, अनाथ आश्रम के संस्थापक सत्य प्रकाश, प्रधान कुशम, उप प्रधान राजेश धीमान, अजय, कैप्टन रोशन वर्मा, सुंदरनगर नप पार्षद शिव सिंह सेन, पूर्व प्रधान व उप प्रधान सरोज, जीत राम, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बेरागी राम, कार्यकर्ता राकेश, मुनिष और सुंदर भी शामिल रहे।


0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than