बीपीएल से नाम भी काटे और अब मिल रही धमकियां
सुंदरनगर एसडीएम को बरतो और जाबंला के पीडि़तों ने की शिकायत
सुंदरनगर, 21 अप्रैल (नेक्स्ट न्यूज हिमाचल )
सुंदरनगर उपमंडल के जांबला पंचायत और बरतो पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत पर धांधली के आरोप लगाए है। वीरवार को आप के नेता चेत राम के नेतृत्व में सुंदरनगर एसडीएम धर्मेश रामोत्रा को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने साधन संपन्न लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीबों के नाम बीपीएल सूची से काटने की शिकायत की है। पीडि़त लोगों ने लिखित शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि पंचायत के प्रधान और सचिव लेन देन करके कार्य कर रहे है और गरीबों को दरकिनार कर साधन संपन्न लोगों को बीपीएल में शामिल कर रहे है। उन्होंने जांबला ग्राम पंचायत के सचिव और प्रधान पर बदसलूकी करने और जबरन जीत राम का नाम बीपीएल से काट दिया और रसूखदार को शामिल किया गया है। जो शुरू से ही साधन संपन्न रहा है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष भी सचिव द्वारा कई आरोप लगा कर दिव्यांग के नाम से बीपीएल के तहत मंजूर मकान को काट कर रसूखदार के नाम किया है। जिस पर भी शिकायत की गई है। उन्हे आज तक बीपीएल का कोई लाभ नहीं मिल पाया और अब नाम ही काट दिया।
वहीं दूसरी ओर बरतो ग्राम पंचायत के रोशन लाल ने आरोप लगाया कि उनके बेटे का नाम बीपीएल से काट कर ऐसे व्यक्ती के नाम बीपीएल में डाला गया है, जो सांधन संपन्न है और चार पहीया वाहन का मालिक भी है। उन्होंने कहा कि पंचायत में सवाल करने पर विभिन्न रूप से धमकिंया दी गई है।
इस संबंध में सुंदरनगर एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि शिकायत पर दोनों पंचायतों से मामले की जांच की जाएगी और इस संबंध में सुंदरनगर विकास खंड अधिकारी को आदेश किए गए है।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than