क्रयाश टीम स्कूली बच्चों को सहायता प्रदान करने पहुंची दूरदराज क्षेत्र
सामग्री हार्ले डेविडसन ओनर ग्रुप हिमालय चैप्टर चंडीगढ़ और डॉ विशाल और अंकिता द्वारा समर्थित
Next 2News Himachal
सुंदरनगर, 5 अक्टूबर।
जेब से थोड़े तंग पर इरादों से मजबूत क्रयाश के संस्थापकों डॉ धर्मेश शर्मा और डॉ साक्षी सुपहिया की एक छोटी सी पहल के साथ उनकी टीम सराज के स्कूली बच्चों के पास पहुंची।
डॉ धर्मेश ने बताया कि उनके साथ हिमाचल डेंटल कॉलेज में पढ़ाई करने आए दूसरे राज्यों के बच्चे जिसमें मध्यप्रदेश के प्रभांसु तिवारी, बिहार के अशोक कुमार और ऊना के प्रशांत राहर निस्वार्थ भाव से खुद बच्चों के पास पहुंच कर नवोदय स्कूल में एडमिशन के लिए अध्ययन सामग्री दी। यह सामग्री हार्ले डेविडसन ओनर ग्रुप हिमालय चैप्टर चंडीगढ़ और डॉक्टर विशाल और अंकिता कतना द्वारा समर्थित थी। शोधाधार स्कूल के मुख्य शिक्षक कश्मीर सिंह की उपस्थिति में 3 बच्चों को, जंजैहली में एसबीआई से रिटायर्ड चीफ मैनेजर रणबीर ठाकुर की उपस्थिति में 3 बच्चों को, थुनाग स्कूल में जेबीटी विपाशा की उपस्थिति में 4 बच्चों को, बागस्याड में केंद्रीय मुख्य शिक्षक महेश राज की उपस्थिति में 3 बच्चों को, कांडा स्कूल में केंद्रीय मुख्य शिक्षक डोले राम की उपस्थिति में 3 बच्चों को अध्ययन सामग्री प्रदान की गई।
डॉ धर्मेश ने बच्चों को जीवन में हर मुश्किल को पार कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बच्चों से यह भी कहा कि यदि उन्हें अध्ययन सामग्री की जरूरत हो या पढ़ाई में कोई भी समस्या आ रही हो तो वह तुरंत क्रयाश एनजीओ के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते हैं।
...सुंदरनगर से अंसारी की रिर्पोट।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than