HRTC: एचआरटीसी बसों में छूट अभी नहीं

HRTC: एचआरटीसी बसों में छूट अभी नहीं
महिलाओं को आधे किराये की छूट के लिए करना होगा इंतजार
नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो


HRTC: एचआरटीसी बसों में महिलाओं को आधे किराये की छूट के लिए अभी इंतजार करना होगा। 
1 जुलाई से महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में प्रदेश के अंदर कहीं भी आने-जाने पर आधा किराया लगेगा। राज्य की महिलाओं को हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में आधा किराया देने के लिए अभी एक महीना और इंतजार करना होगा। परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ने बताया कि 1 जुलाई से महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में प्रदेश के अंदर कहीं भी आने-जाने पर आधा किराया लगेगा। गौर हो कि 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस पर चंबा में मुख्यमंत्री ने महिलाओं को निगम की बसों में किराये में और 25 फीसदी छूट देने की घोषणा की थी। 25 फीसदी छूट पहले से ही महिलाओं को मिल रही है। इसके बाद 26 मई को हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई है। अब सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी होगी। अधिसूचना जारी होने के बाद महिलाओं को निगम की बसों में किराये में पचास फीसदी छूट देंगे।
 इधर, सरकार के इस फैसले से प्रदेश के निजी बस मालिक नाराज चल रहे हैं। वे इस फैसले के विरोध में कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। निजी बस मालिकों का मानना है कि इससे उनकी बसों को कम सवारियां मिलेंगी। 
दूसरी ओर एचआरटीसी चालक संघ ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को किराये में 50 फीसदी छूट देने का सराहनीय फैसला लिया है।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than