हिमाचल में पहली बार हो रहा पंच धूणी महायज्ञ

हिमाचल में पहली बार हो रहा पंच धूणी महायज्ञ 

अग्नि के चारों ओर यज्ञ का घोड़ा की परिक्रमा के बीच तपस्य  

14 जून को होगा पूर्णाहुति और विशाल भंड़ारा 

 नर्देश्वर तालाब शिव मंदिर में हो रहा पंच धूणी  महायज्ञ  



नेक्स्ट न्यूज हिमाचल 

सुंदरनगर, 27 मई 


सुंदरनगर के सलापड़ में नर्देश्वर तालाब शिव मंदिर में पंच धूणी यज्ञ का आयोजन हो रहा है। यह यज्ञ 5 मई से शुरू किया गया और 14 जून को पूर्णाहुति से संपन्न हो जाएगा। इस दिन विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। एकता समिति के उमेश गौतम ने कहा कि सलापड़ में नर्देश्वर तालाब शिव मंदिर में आयोजित हो रहे पंच धूणी यज्ञ में चारों ओर अग्नि जला कर बीच में बैठ कर तप किया जा। यह यज्ञ कड़ी धूप, बारिश और कठिन विधि के अनुष्ठान है। जिसे इस विधि से पूरा किया जाता है अग्नि के चारों ओर यज्ञ का घोड़ा परिक्रमा करता है। मान्यता है की इस यज्ञ में भागीदारी से मनुष्य पापों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त कर लेता है। यह एक अद्भुत नजारा है, जिसे देखने लोग अभी से पंहुच रहे हैं। उन्होने कहा कि हिमाचल में यह यज्ञ पहली बार हो रहा है। दूसरे राज्यों में यह यज्ञ पूर्व में होता रहा है। 



(अंसारी) 


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than