प्रदेश के सीमेंट उद्योगों की लूट जारी
प्रदेश में चरमरा गई कानून व्यवस्था
चार साल में किए गए कई भर्ती घोटाले
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर, 27 मई
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने कहा कि चार वर्षों से भाजपा की सरकार के दौर में मंहगाई और बेरोजगारी ने प्रदेश की हालत खराब हो गई है और कानून व्यवस्था हिल गई है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रदेश के विभागों में अवैध नियुक्तियां की जा रही है। संगठन के प्रदेश सह संयोजक हिरापाल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत होगी और दोबारा सत्ता में वापिस लौटेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के काले कारनामे सामने लाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीते चार साल प्रदेश विश्वविद्यालय, पुलिस के पेपर लीक, जे.ए.ओ.आईटी तथा प्रदेया की कानून व्यवस्था, प्रदेश में नकली शराब तस्करी के मामले सामने आए है। उन्होने कहा कि पुलिस के नियंत्रण में पुलिस भर्ती घोटाला और पकड़ में आने जांच के निर्देश किए है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के दाचों की सच्चाई सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि रोजगार देने, मंहगाई रोकेने में विशेष तौर पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का हाथ प्रदेश सरकार पर सवाल जरूर उठाती है। प्रदेश के सीमेंट उद्योगों की लूट जारी है। प्रदेश की सडक़े खस्ताहाल हैं।
(अंसारी)

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than