बदले की भावना से आप कार्यकर्ताओ को प्रताडि़त कर रही जय राम ठाकुर की सरकार

 बदले की भावना से आप कार्यकर्ताओ को प्रताडि़त कर रही जय राम ठाकुर की सरकार 

धनोटू जनसंवाद के बहाने जनसमर्थन जुटाने में जुटी आप



नेक्स्ट न्यूज हिमाचल  

सुंदरनगर 29 मई 


नाचन विधानसभा क्षेत्र के धनोटू चौक पर आम आदमी पार्टी ने जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद एंव प्रदेश प्रवक्ता संत राम सहित जबना ने प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि जय राम ठाकुर की सरकार जमीन खिस्कती देख अब बदले की भावना से कार्य कर रही है। उन्होने आरोप लगाया कि जानबूझ कर आप के कार्यकर्ताओ को प्रताडि़त कर रहे है। जिसका ताजा उदाहरण पूर्व युवा प्रधान जबना चौहान है। उन्होंने कहा कि एडवोकेट हेम राज के आप में शामिल होते ही उनकी पत्नी का तबादला ततापानी किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कृषि, बागवानी, बिजली के मामले में पिछड़ा हुआ है। आप की सरकार बनते ही चमुखी विकास किया जाएगा। इस दौरान एडवोकेट हेम सिंह व भीम सिंह डोगरा ने कहा कि एचआरटीसी में बडे स्तर पर कमीशन खोरी का धंधा चल रहा है। डोगरा ने आरोप लगाया कमशीन के चक्कर में निगम को बसें बाहरी राज्य द्वारा बनाई जा रही है। सरकारी अस्पतालों में दुदर्शा हो रही है, निजी अस्पतालों के साथ भी कमीशनखोरी का धंधा है। यहां तक कि मुख्यमंत्री निजी अस्पतालों का उद्घाटन कर रहे है। 


आप सदस्य संजय संधू ने विधायक विनोद से प्रश्न पूछते हुए कहा कि सरकार ने रेल व एयरलाइन क्यों बेची। बीबीएमबी अस्पताल बदतर हालत में है। वहीं प्रदेश सरकार की सडक़ों खस्ताहाल व लोगों को जलाशय का गंदा पानी पिला रहे है। 

धनोटू में आयोजित इस कार्यक्रम में नाचन प्रभारी दिल्ली से भावेश ठाकुर व दिव्यांश, पूर्व सरपंच जबना चौहान, संस्थापक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भीम सिंह डोगरा, एडवोकेट जितेंद्र ठाकुर, पूजा, युवा नेता रवि शर्मा, अभी राज तथा कुलदीप, राकेश, साजु राम, बीएल अटल, संजय संधू, चमन लाल, एडवोकेट बी एस ठाकुर, रमेश शर्मा, आशीष, ओम प्रकाश सहित अनेक कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे। 

https://youtu.be/SRuGNo8jDoI


(अंसारी) 


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than