किंदर राजकीय हाई स्कूल में हाइजेनिक डे पर बच्चियोंं में बांटी जानकारी

 किंदर राजकीय हाई स्कूल में हाइजेनिक डे पर बच्चियोंं में बांटी जानकारी 

स्वच्छता के अभाव के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में की चर्चा 



नेक्स्ट न्यूज हिमाचल 

सुंदरनगर 28 मई 





सुंदरनगर के महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से ग्राम पंचायत के किंदर स्थित राजकीय हाई स्कूल में हाइजेनिक डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षा स्कूल के मुख्यध्यापक हेम राज ने की। जबकि इस दौरान स्कूल के शिक्षक सोहन लाल और ममता शर्मा भी मौजूद रहे। 

 कार्यक्रम में हाड़ाबोई वृत्त के सुपरवाइजर नर्मदा शर्मा ने छठी कक्षा से दसवीं कक्षा तक की किशोरियों को विशेष दिनों के दौरान अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई और स्वच्छता के अभाव के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की है। 

बिमारी से आई समस्या पर चिकित्सय जांच व परामर्श मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान स्वास्थ विभाग से आशा कार्यकर्ता शीतल तथा कर्मचारियों ने जागरूक किया। दस दौरान किशोरियों को उपयोग हेतु नैपकिन किट वितरण की गई। इस दौरान किशोरियों को दोपहर का भोजन के दैारान हाथ धोकर भोजन करने के बारे में जागरूक किया गया। 


(अंसारी) 


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than