दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के कोर्स को चयन शुरू

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के कोर्स को चयन शुरू
महांमडलेश्वर शोभा ठाकुर नंदन गिरी को
को बताई डीडीयू जीकेवाई योजना 
मंडी में की जा रही चयन प्रक्रिया
राष्ट्रीय युवा वाहिनी के किन्नर प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को क्या सम्मानित 

नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
ब्यूरो

सिरमोर के काला अंब स्थित मां सरस्वती एजुकेशन ट्रस्ट में प्रबंधक कुलदीप वर्मा और कांगड़ा तथा मंडी जिले के प्रभारी डा ने किन्नर महांमडलेश्वर शोभा ठाकुर नंदन गिरी को राष्ट्रीय युवा वाहिनी के किन्नर प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर सम्मानित किया और इस  दौरान सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत प्रदेश में हेल्थ 
केयर में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, इन लाइन चेक और फैशन डिजाइनिंग सीआरएम बीपीओ कॉल सेंटर के 3 माह के कोर्स की जानकारी प्रदान की। उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए कहा इस कोर्स के लिए पात्रता दसवीं कक्षा है। मंडी जिले के सात विकास खंड के तहत चयन की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है और 60 बच्चे चयन किए गए है। दूसरे चरण में 7 विकास खंड के लिए चयन की प्रक्रिया सुंदर नगर और निहरी से 4 और 5 जून से आगाज किया जाएगा।
जानकारी देते हुए कहा कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल् योजना को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2014 को लांच किया था। इस योजना का सञ्चालन कौशल विकास और उधमिता एवं आजीविका विभाग (Skill Development and Entrepreneurship and Livelihood Department)  द्वारा किया जा रहा है। इसके अंतरगत युवाओं में उनके कौशल का विकास करके उन्हें रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्हें सरकार द्वारा तय की गयी न्यूनतम मजदूरी के बराबर या उस से अधिक मजदूरी प्रदान करना है। इसके साथ ही उनकी गरीबी व बेरोजगारी को समाप्त करना है। यह योजना “मेक इन इंडिया ” के तहत शुरू किया गया है। जिसमे युवाओं की योग्यता को विकसित करने का लक्ष्य है। युवाओं की योग्यता को निखारने व बढ़ाने के लिए उन्हें सरकार द्वारा DDU-GKY के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें प्रशिक्षण केंद्र में उनकी रूचि अनुसार ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वो अपना बेहतरीन दे सकें। इसी प्रशिक्षण के आधार पर उन्हें आगे नौकरी भी प्रदान की जाएगी। दीन दयाल उपाध्याय योजना Apply करने के बाद आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than