छठी राष्ट्रीय स्वात में दूसरे स्थान पर रहा हिमाचल
फ्रैंच किक बॉक्सिंग में जीते 5 गोल्ड और 5 सिल्वर मैडल
Next 2News Himachalसुंदरनगर।
हिमाचल प्रदेश की टीम ने छठी राष्ट्रीय स्वात में दूसरे स्थान हासिल किया है। हिमाचल के खिलाडियों ने फ्रैंच किक बॉक्सिंग में 5 गोल्ड और 5 सिल्वर मैडल जीते है। हिमाचल प्रदेश स्वात संघ की महासचिव मिस संतोषी शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 में हुई सीनियर, जूनियर, सब जूनियर छठी राष्ट्रीय स्वात प्रतियोगिता में 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश फ्रैंच किक बॉक्सिंग के खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मैडल अपने नाम किए। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर हिमाचल प्रदेश स्वात संघ का नाम रोशन किया।
विजेता खिलाड़ी सपना स्वर्ण पदक, सूर्य प्रताप सिंह कटवाल स्वर्ण पदक, अनिकेत स्वर्ण पदक दिव्यांशु स्वर्ण पदक कृष्णकांत स्वर्ण पदक, रेखा रजत पदक, मुस्कान रजत पदक, ऋषभ शर्मा रजत पदक, वरुण वालिया रजत पदक, ईशांत भारद्वाज रजत पदक, रोमा कांस्य पदक, अनुज चौहान, कांस्य पदक, पंकज कुमार कांस्य पदक, अंकुश चौहान कांस्य पदक करण कौंडल कांस्य पदक जीत कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया खिलाड़ियों के साथ टीम कोच इंद्र कुमार टीम मैनेजर अमरचंद और हिमाचल प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष पुष्पराज शर्मा ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश स्वात संघ के अध्यक्ष मदन लाल लबाना ने सभी खिलाडियों और संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दी।
...सुंदरनगर से अंसारी की रिर्पोट।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than