PWD: सुंदर नगर से बायला चढ़ी सडक की मरम्मत करना भूल गया विभाग

PWD: सुंदर नगर से बायला चढ़ी सडक की मरम्मत करना भूल गया विभाग 

लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह से की आवाजाही बहाल करने की मांग

बायला सहित कई गांवों में दो महीने से इस मार्ग से आवाजाही बंद 

विभाग की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों ने भारी रोष प्याप्त 

            Next 2news Himachal

सुंदरनगर। 

सुंदर नगर से बायला चढ़ी सडक बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद क्षतिग्रस्त हो गई है। लोक निर्माण विभाग मरम्मत करना भूल गया है। क्षतिग्रस्त सडक के कारण दर्जन गांवों के लोगों को संपर्क पंचायत मुख्यालय से टूट गया है। विभाग की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों ने भारी रोष प्याप्त है। बीते दिनों हुई भारी बारिश ने जहां मंडी जिले सहित कई प्रदेश के विभिन्न भागों में कहर बरपाया है। वहीं सुंदर नगर से बायला चढ़ी सडक के कई भाग भी बारिश की भेंट चढ गए है। इससे क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत नहीं किए जाने से लोग भारी परेशानी झेल रहे है। काफी समय तक विभागिय कार्रवाई का इंतार करने के बाद लोगों के सब्र का पैमाना छलक गया है। करीब दौ दर्जन लोगों चमुखा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान मीरा देवी को मांग प़त्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की हैं। 


इस संबंध में चमुखा ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान मीरा देवी ने कहा कि सुंदरनगर से बायला चढ़ी रोड बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद क्षतिग्रस्त पडा है। इस रोड से बहुत गांव जुड़े है, यहां के सिहली, रोपडू, मजेड़ा, सब्यहान, लुसाहनी, मुकड़ानी, पटियाला, नचचत और बायला सहित कई गांवों में दो महीने से इस मार्ग से आवाजाही बंद है। लोगों विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण भारी रोष जताया है, उन्होंने प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह से उक्त सडक का अति शीघ्र निर्माण कर आवाजाही बहाल करने की मांग की है और ऐसा नहीं होने की सूरत में विभाग के समक्ष धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इधर, इस संबंध में सुंदरनगर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ई. जे.पी. शर्मा ने कहा कि विभाग द्वारा इस दायरे में क्रमट वाल और डंगे आदि लगाने के आदेश कर दिए है और इस क्षेत्र का कार्य आगामी 30 अक्तूबर तक पूरा करने की मोहलत दी गई है। 

....Ansari

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than