कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करने के आरोप में छोड़ा संघ: दलजीत
बी.बी.एम.बी. कर्मचारियों के हित की मांगों की पैरवी नहीं कर पाई बी.एम.एस.
दलजीत सिंह राणा ने छोड़ा बी.बी.एम.बी. कर्मचारी संघ बी.एम.एस के कार्यकारी प्रधान का पद
सुंदरनगर, 20 अप्रैल (नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो )
सुंदरनगर बीबीएमबी कालोनी में बीबीएमबी प्रबंधन की कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी का आरोप में डम्पर आपरेटर दलजीत सिंह राणा ने बी.एम.एस. के कार्यकारी प्रधान के पद छोड़ दिया है। उन्होंने संघ का साथ कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करने के आरोप में छोड़ा है। इससे पहले सुंदरनगर बीबीएमबी कालोनी में भाखड़ा ब्यास इम्प्लाईज यूनियन एटक व ऐफी की बैठक का आयोजन बीबीएमबी रेस्ट हाउस में यूनियन सलाहकार मोहन लाल वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें बीबीएमबी प्रबंधन की कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया गया। इस दौरान प्रबंधन नीतियों और बीएमएस द्वारा की जा रही अनदेखी के कार्यों को देखते हुए बी.एम.एस. के कार्यकारी प्रधान दलजीत सिंह राणा, विशन दास, अमनदीप सिंह ने इम्प्लाईज यूनियन एटक व ऐफी की सदस्यता ले ली है। जबकि तरसेम सिंह उपप्रधान सीटू और मदन ने इम्प्लाईज यूनियन एटक व ऐफी में शामिल हो गए है।
सुंदरनगर में इम्प्लाईज यूनियन एटक व ऐफी में उपमहासचिव रूप लाल धीमान ने कर्मचारी हित, सहयोग और एकजुटता के लिए प्रस्ताव रखा व यूनियन द्वारा किए कार्यों के समर्थन में बढ़ चढ़ कर प्रचार करने की उपस्थित कर्मचारियों को अपील की है।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than