सुंदरंनगर में बेटी के साथ विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

20 साल की महिला और ढाई साल की बेटी ने लगाया फंदा

पति और सास-ससुर गिरफ्तार #nextnewshimachal ansari:sundernagar

नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर ब्यूरो

 सुंदरंनगर के  छातर में डिंपल कुमारी(22) पत्नी विनय कुमार ने शुक्रवार दोपहर घर के कमरे में पंखे से पहले अपनी ढाई वर्ष की बेटी को लटकाया और उसके बाद स्वयं भी फंदा लगा जान दे दी। 
डिम्पल और विनय का प्रेम विवाह हुए था और इनके एक बेटी भी थी। विनय फोटोग्राफर का काम करता है और वह इस काम से कही गया हुआ था। अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। उसके सास ससुर खेत में गए हुए थे। उस समय घर पर परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था। थोड़ी देर बाद जब ससुर घर पर आया तो वहां उसने मां-बेटी को फंदे से लटका पाया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति व सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार  ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस दल डीएसपी दिनेश कुमार ने साथ मौका पर पहुंचे। देर शाम महिला के मायका पक्ष से भी 20-22 लोग बेटी के ससुराल में पहुंच गए। इस दौरान मायके वालों ने किया खूब हंगामा किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than