सुंदरनगर, बीबीएमबी कॉलोनी जीरो चौक में खुला पोलो लैब्स

सुंदरनगर, बीबीएमबी कॉलोनी जीरो चौक में खुला पोलो लैब्स  

बीबीएमबी कालोनी में रक्त जांच शिविर में 200 लोगों के लिए नमूने



जीरो चौक पर पोलो लैब केंद्र में निरंतर उपलब्ध रहेगी यह सुविधा 


नेक्स्ट न्यूज हिमाचल 

सुंदरनगर, 17 अगस्त 


सुंदरनगर के बीबीएमबी कॉलोनी जीरो चौक में गुप्ता मेडिकल स्टोर के सौजन्य से पोलो लैब केंद्र में रक्त जांच सुविधा उपलब्ध  हो गई है। पोलो लैब केंद्र में रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 200 लोगों के रक्त जांच के लिए नमूने लिए गए। 

गुप्ता मेडिकल स्टोर के मालिक विशाल गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से विभिन्न रोगों के लिए रक्त जांच के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने कहा कि जन सुविधा के चलते पोलो लैब के सहयोग से जीरो चौक में रक्त जांच की सुविधा उपलब्ध की गई है। 
गौर हो कि बीबीएमबी कालोनी के दायरे में बीते कई सालों से बीबीएमबी प्रबंधन के अस्पताल में लैब सुविधा उपलब्ध नहीं है। लैब खुलने से रोगिया और चिकित्सकों को सुविधा हासिल हो गई है। 



विशाल गुप्ता ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में अमृत महोत्सव के चलते गुप्ता मेडिकल स्टोर ने बुधवार को निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 200 लोगों ने रक्त के नमूने दिए हैं। उन्होंने कहा कि रक्त के विभिन्न 5 जिसमें केलेस्टरोल व शुगर आदि के टैस्ट किए जाने हैं। 

गुप्ता मेडिकल स्टोर में चल रही ओपीडी में चिकित्सक सेवानिवृत एस.एम.ओ. डा. अवदेश शर्मा ने कहा कि जीरो चौक पर केंद्र में यह सुविधा निरंतर उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर मोक्ष मिडिया सीएमडी बिमल, सचिन शर्मा, लैब टैक्निशियन घंगर राम और स्टाफ में हेमत रावत और अनु सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।





सुंदरनगर के बीबीएमबी कॉलोनी जीरो चौक में गुप्ता मेडिकल स्टोर के सौजन्य से रक्त जांच शिविर का आयोजन 

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than