कनैड भौर में मंहगाई को लेकर सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने की जोरदार नारेबाजी

 कनैड भौर में मंहगाई को लेकर सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने की जोरदार नारेबाजी

2022 के विधानसभा चुनावों में जनता करेंगी भाजपा का सूपड़ा साफ 



नेक्स्ट न्यूज हिमाचल 

सुंदरनगर 5 अगस्त 


सुंदरनगर के कनैड भौर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और मंहगाई के खिलाफ जमकर हल्ला बोला है। 

शुक्रवार को चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 21 पर ब्लॉक कांग्रेस नाचन विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रदेश सचिव शेष राम आजाद के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस नाचन के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने कनैड़ से लेकर भौर पंचायत के बीच में महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन जताया है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रणी संगठनों ने एकजुट होकर कांग्रेस के बैनर और झंडे लेकर फोरलेन पर विरोध प्रदर्शन रैली का आयोजन किया और मिलकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोला और जमकर नारेबाजी की है। 


प्रभारी एवं प्रदेश सचिव शेष राम आजाद ने इस दौरान एक नुक्कड़ जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर मंहगाई के आरोप लगाए और सडकों पर प्रदर्शन कर जनता से झूठ बोल कर सता प्राप्त की है; लेकिन वर्तमान दौर में मंहगाई ने हर वर्ग की हालत खराब कर दी है। मंहगाई और बेंरोजगारी से जनता परेशान है और भाजपा की सरकार इसे रोकने में नाकाम रही है। उन्होंने कहाकि जनता अब आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत के साथ सत्तासीन होगी और मंहगाई व बेरोजगारी को रोकेगी। उन्होंने कहा कि जो भाजपा की जयराम ठाकुर की सरकार ने अपने चुनावी दस्तावेज में सब्जबाग दिखाकर सत्तासीन हुई थी। वर्तमान में एक चुनावी वादा पूरा नहीं किया गया है। इस अवसर परसभी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सडकों पर जोरदार नारेबाजी की है। 


यह पदाधिकारी रहे मोजूद 

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाचन के अध्यक्ष नीलमणि ठाकुर, कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता ब्रह्मदास चौहान, राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष निक्का राम चौधरी, किशोरी वालिया, जागृति राणा, शिवानी चौहान, पूर्व प्रत्यासी रहे लाल सिंह कौशल, अनुसूचित जाति विंग के अध्यक्ष केसरी लाल चौहान, पूर्व युवा अध्यक्ष संजू डोराग, प्रेम लाल गुड्ड, दामोदार दास, नरेश चौहान, सेवक राम, फता राम, प्रेम सिंह ठाकुर, श्याम लाल, धनी राम, नरेंद्र कुमार, टेक चंद, यदोपति, दलीप कुमार, नंद लाल, हरमेश अबरोल, उमा शर्मा, काका चौहान, चंद्र कौशल, सरवण कुमार, रफीक मोहम्मद, लियाकत अली, ताहिर अंसारी, तिलक राज, युधिष्टर शर्मा, कृष्ण लाल भुप्पी, लेखराज, बंशी लाल सहित अन्य सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

सुंदरनगर के कनैड भौर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और मंहगाई के खिलाफ जमकर हल्ला बोला है। 

                                                                                                                                   नेक्स्ट न्यूज हिमाचल 


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than