पानी की शुद्धता व गुणवत्ता की समझ आवश्यक
सराज विकास खण्ड में क्लस्टर स्तर पर कार्यशाला में जुटे पंचायत प्रतिनिधि
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सविंधान के 73 वें संशोधन में ग्राम पंचायतो को स्थानीय सरकार का दर्जा प्रदान कर सविधान की अनुसूची में विभिन विभागों का नियंत्रण का भी अधिकार दिया है। इसी कड़ी में पंचायती राज विभाग द्वारा विकास खण्ड सराज के प्रतिनिधियों की क्लस्टर स्तर पर जलशक्ति विभाग से सम्बंधित पानी की शुद्धता व गुणवत्ता पर पंचायत प्रतिनिधियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
विकास खण्ड सराज में दिनांक 5 अगस्त को अम्बेडकर भवन कटारु में व 6 अगस्त को पंचायत भवन थुनाग में इस सम्बंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। विभाग द्वारा इसमें प्रतिनिधियों को विषय से सम्बंधित स्टेशनरी सहित बैग उपलब्ध करवाए गये है। कार्यशाला में प्रतिभागियों को दोपहर भोजन व जलपान की भी व्यवस्था की है। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा इस कार्यशाला में बड़ी रुचि के साथ भाग लिया जा रहा है। भारत व हिमाचल सरकार पेयजल आपूर्ति की शुद्धता व गुणवत्ता पर पंचायतो के माध्यम से गांव स्तर पर शुद्ध व गुणवत्ता युक्त पेयजल मुहैया करवाने पर अधिक बल दे रही है।
इस कार्यशाला में पंचायत निरीक्षक शालिनी ठाकुर द्वारा प्रतिभागियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिसे सभी प्रतिभागियों ने सराहा है, तथा सरकार व विभाग से समय समय पर ऐसी कार्यशालाओ की भी माँग की है।
....परवेज अंसारी

.jpeg)

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than