सुंदरनगर ने कांग्रेस ने तिरंगा रैली में धोए पीएम मोदी
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
ब्यूरो
सुंदरनगर कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर " आजादी की 75 वीं वर्षगांठ की गौरव यात्रा कार्यक्रम " आयोजित की। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर से हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर कॉल सिंह, जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, और पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। यह यात्रा एमएलएसएम कॉलेज से धनोटू चौक तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुंदरनगर के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई ।
जिसके उपरांत इस यात्रा का प्रभार नाचन ब्लॉक के कार्यकर्ताओं को सौंपा गया ।
यह पदयात्रा 15 अगस्त को मंडी जिला के जोगिंदर नगर विधानसभा में समाप्त होगी। इस अवसर पर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और कांग्रेस ने देश की सरकारी संस्थानों को बेचने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस अवसर पर सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी व सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than