धवाल में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक माह से नहीं पीने का पानी

 धवाल में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक माह से नहीं पीने का पानी 

बार बार मांग केे बाद भी वैकल्पिक प्रबंध नहीं कर पाया जलशक्तिा विभाग 

सुंदरनगर प्रशासन के आदेशो पर भी विभागों ने नहीं किया अमल




नेक्स्ट न्यूर हिमाचल

सुुंंदरनगर 8 अगस्त 


 सुंदरनगर उपमंडल के धवाल स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक माह से स्कूल के छात्र पीने के पानी को तरस गए है। सरकार की हर घर को नल के जल मिशन की धवाल में हवाा निकल गई है। 

शिक्षकों ने भी जल शक्ति विभाग को बार-बार आग्रह करने के बाद आस और प्रयास छोड दिए है। हालांकि कोई कार्रवाई नहीं होती देख स्कूल प्रबंधन ने विभाग से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग भी गुहार लगाई है। आरोप है कि ग्रामीण इलाकों में पानी के बिल माफ करने के बाद विभाग द्वारा गंभीरता से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। और ना ही स्कूल को पानी पीने के लिए विभाग द्वारा कोई गंभीर कदम उठाया गया है। 


-सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 300 बच्चे और शिक्षक परेशान 

धवाल ग्राम पंचायत में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वर्तमान में 300 बच्चे शिक्षारत हैं। स्कूल अवकाश के बाद 30 जुलाई को पुन: खोले गए हैं। स्कूल खुलने के बाद आज तक पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। 


-प्रशासन के आदेश भी हुए हवा 

प्रशासन के आदेश भी शिक्षा विभाग कडे आदेशों के बाद भी कोई असर नहीं हुआ है। प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग के उपमंडल के तमाम स्कूलों को पानी की सफाई और व्यवस्था को सुनिश्चित करने के कड़े आदेशों की बात की गई। आदेशों के 7 दिन में कंप्लायंस रिपोर्ट भी मांगी थी। अब तक स्कूल के बच्चों को पानी की बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण मजबूरन घरों से बच्चों से स्कूल में लेकर आए पानी के अलावा कोई प्रबंध नहीं हो पाए है। एसएमसी द्वारा निकट के छोटे-मोटे जल स्त्रोतों से भी आपूर्ति की जाने के प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन सुरक्षित जलापूर्ति के सवाल पर यह व्यवस्था नहीं हो पाई है। 

बयान 

स्कूल में एक महीने पीने के पानी की किल्लत है। कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता को भी समस्या को लेकर आग्रह किया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होते देख इसमें लिखित रूप में भी स्कूल के द्वारा 4 अगस्त को जल शक्ति विभाग सुंदरनगर मंडल से वैकल्पिक व्यवस्था का आग्रह भी किया गया है। लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।

बबिता गुप्ता, प्रधानाचार्य सीनियर सैंकेडरी स्कूल ध्वाल सुंदरनगर। 

बयान 

धवाल स्कूल में पानी की किल्लत को लेकर स्कूल के बच्चे और अभिभावक परेशान हैं। क्षेत्र में पड़ रही तेज गर्मी के चलते पानी की अत्यधिक आवश्यकता है। बरसात के बाद स्कूल के बच्चों के लिए पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। यह चिंताजनक है। स्थानीय प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह है।

कृष्ण लाल उपप्रधान, ग्राम पंचायत धवाल सुंदरनगर । 

बयान 

स्कूल के करीब तीन सौ बच्चों और स्टाफ को पानी उपलब्ध करवाना कठिन हो गया है। स्थानीस स़्त्रोत से टूल्लू पंप लगा कर पानी लाने की मुहिम सरुक्षा की दृष्टि से रोक दी गइ है।

पवन कुमार प्रधान स्कूल प्रबंधन समिति, सीसे स्कूल धवाल सुंदरनगर।  

बयान

जलशकित विभाग की करीब एक किलोमीटर की लाइनों में कोई खराबी आई है। स्कूल प्रबंधन से मांग की गई है। वैकल्पिक प्रबंधन विभाग के दायरे में नहीं आता है। जल्द कार्रवाई करने के निर्देष किए गए है। 

ई. अनिल वर्मा अधिशाषी अभियंता, जलशक्ति मंडल सुंदरनगर। 


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than