एनटीपीसी कोलडैम ने नरक बनाया आधा दर्जन परिवारों का जीवन

 रोपा में घरों में गिरता है स्पिलवे के आउटफलो का पानी

एनटीपीसी कोलडैम ने नरक बनाया आधा दर्जन परिवारों का जीवन 

कंपनी और प्रशासन ने अब तक नहीं दिलाया न्याय 

अधिग्रहण करने की मांग कर रहे ग्रामीण



नेक्स्ट न्यूज हिमाचल 

ब्यूरो. 19 अगस्त 2022

 

सुंदरनगर के रोपा गांव में एनटीपीसी कोलडैम के सुंदरनगर और बिलासपुर जिला की सीमा पर सतलुज नदी पर बने 800 मेगावाट की पन विद्युत परियोजना के निर्माण की त्रुटी के कारण आधा दर्जन परिवार नरक झेलने पर मजबूर है। विद्युत उत्पादन के दौरान एनटीपीसी कोलडैम के स्पिलवे से होने वाले पानी का आउटफलो घरों में गिरता है। आरोप है कि बीते लंबे समय से रोपा वासियों की मांग को लेकर कंपनी ने अनदेखा किया और इनकी मांग पर मंडी जिला के प्रशासन ने भी कोई कारगर पहल नहीं की है। पूरा मामला कागजो में ही घुमाया गया और कंपनी सहित सुंदरनगर उपमंडल के एसडीएम व डीसी आते रहे और जाते रहे है। 

---


कोलडैम पन विद्युत परियोजना से नरक बना है कई परिवारों का जीवन

आरोप लगाया कि परियोजना निर्माण के दौर में सभी लोगों की अनदेखी की गई है। इसके घरों का अधिग्रहण नहीं किया गया। जबकि विद्युत उत्पादन के दौर में पानी को अधिकतर आउटफलो उनके घरों को लील लेता है। जिससे रोपा के ग्रामीण इस समस्या से न रात भी सकून की नीदं ले पाते हैं और न ही सही तरीके से जीवन यापन कर पा रहे हैं। कोलडैम निर्माण से प्रभावित लोगों ने बताया कि इनके परिवारों का जीवन कोलडैम पन विद्युत परियोजना से नरक बना हुआ है। 

सरकार से आग्रह किया है कि एनटीपीसी कोलडैम प्रबंधन रोपा की आउटफलो की चपेट में आने वाले क्षेत्र की जमाम जमीन का अधिग्रहण करे। पीडित लोगों को भी अन्य की तर्ज पर उचित मुुआवजा प्रदान करे ताकि सभी परिवार दूसरी जगह जीवन बसर कर पाए। 

उन्होने सरकार से मांग की है कि जब तक कार्रवाई अमल में लाई जाए, तब तक सभी परिवारों की सुरक्षा के लिए भी प्रबंध किए जाए।

रोपा केे प्रभावित परिवारों की सूची  

बाबू राम पुत्र संत राम। 

चेत राम पुत्र संत राम। 

सोहन सिंह पुत्र तोता राम,

गनपत राम पुत्र किरपा राम। 

बयान 

स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर मंडी डीसी के पत्र संख्या 21312-14 के तहत कोलबांध प्रबंधक के डी.जी.एम. को निर्देश किए गए है। लेकिन एक साल से कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। 

हंस राज सचिव कोलबांध विस्थापित कमेटी एहण, सुंदरनगर।

बयान 

रोपा के लोगों की समस्या पर उपायुक्त के आदेशों पर कोलबांध प्रबंधक कपनी को कार्रवार्द के निर्देष किए जाएगें। 

धर्मेश रामोत्रा एसडीएम सुंदरनगर।

















About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than