बुजुर्गो का सम्मान में भेंट किए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेषित प्रमाण पत्र
सुंदरनगर में 105 साल के बुजुर्ग का घर जा कर सौंपा निर्वाचन आयोग का प्रमाण पत्र
Next2news Himachal
सुंदरनगर में विश्व वृद्ध दिवस पर प्रशासन ने बुजुर्गो का सम्मान करके मनाया और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेषित प्रमाण पत्र भेंट किए। इस अपसर पर एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा ने बहोट गांव में 105 वर्षीय श्री विद्यासागर जी को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें स्वीप टीम के नोडल अधिकारी लेखराज शर्मा और स्वीप टीम के सदस्य जीवन लता, गीता शर्मा, दिनेश सिंह एवं आकाश बौद्ध भी शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा ने पहले सुकेत वृद्ध आश्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेषित प्रमाण पत्र दिए है। इसमें वृद्धों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने और लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में उनकी भूमिका का आभार जताया।
उनसे कहा गया कि आगामी चुनावों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने उनके लिए व्हीलचेयर, रैम्प, स्वयंसेवकों, आने जाने की निशुल्क परिवहन सुविधाएं, कतार रहित मतदान जैसी कई नई सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त फॉर्म 12 घ, भरकर घर बैठे भी मतदान कर सकते है। उन्होंने उनसे सदेव की भांति अपना मत अवश्य डालने का आहवान किया। ताकि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने। इस कार्यक्रम में सुकेत वृद्ध आश्रम के 94 वर्षीय दर्शनु देवी, 90 वर्षीय लक्ष्मण जी, 84 वर्षीय सुनेहरू देवी सहित वृद्ध आश्रम के अन्य वृद्धों को भी समानित किया। इस अवसर पर श्री लक्ष्मण जी को वृद्ध आश्रम का ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया है।
इस अवसर पर वृद्ध आश्रम के अध्यक्ष पदम सिंह गुलेरिया, प्रबंधक शम्मी चौधरी एवं सचिव उत्तम चंद उपस्थित रहे।
.jpeg)


0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than