भाजपा प्रत्याशी राकेश जम्मवाल ने बनवाए सैकड़ों फर्जी वोट : सोहन लाल
नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो
सुंदरनगर ।
सुंदरनगर के कांग्रेस प्रत्याशी और हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहन लाल ने कहा भाजपा प्रत्याशी राकेश जम्मवाल ने सैकड़ों फर्जी वोट बनवाए है।
मतदाता सूची में 6 वोटर का पिता की जगह विधायक के छोटे भाई अंकित जमवाल स्वयं बन गए है। इससे क्षेत्र के अधिकारियों के भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सोहन लाल ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर कहा है कि उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है और मांग की है कि वोटिंग के समय वोटर की गहनता से जांच होनी चाहिए और उक्त मामले की छानबीन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो।
उन्होंने सुंदरनगर से भाजपा प्रत्याशी व विधायक राकेश जमवाल पर आरोप लगाया है कि वह चुनावो के लिए गलत हथकंडे अपना रहे है। सोहन लाल ठाकुर का कहना है कि विधायक ने पुंघ वार्ड में महादेव, नाचन, जरल व अन्य क्षेत्र के लोगों सहित अनेक सैकड़ो फर्जी वोट अधिकारियों पर दबाव बना कर बनाए है।
इन वोटर लिस्ट में विधायक के भाई अंकित जम्मवाल को 6 वोटरो का पिता बताया गया है। वही प्रसिद्ध बॉक्सर चौधरी को भी अंकित जम्मवाल का घर का सदस्य बताया है।
अंकित जामवाल जबकि उसका अपना एक या दो बच्चे होंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गंभीर विषय है यदि विधायक को अपने विकास कार्यों पर है तो ऐसे गलत काम क्यू कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने आपने हिसाब से पुर्व में 56 बीएलओ को बदला और मर्जी के लोगो को लगवाया। ताकि इस तरह के फर्जीवाड़े को अंजाम दिया जा सके।
खिलडा के निजी कॉलेज के स्टूडेंट के फर्जी वोट बनाया गया है। इस कॉलेज के मालिक इनके पार्टनर है।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than