जुमलो का पिटारा मात्र है भाजपा का दृष्टि पत्र

कांग्रेस ने क्यों बताया भाजपा के दृष्टि पत्र को जुमलो का पिटारा
Next2 News Himachal

नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो

हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश पूर्व सचिव एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सह संयोजक हीरा पाल सिंह ठाकुर ने भाजपा को नौटंकी बाज कहा है। उन्होंने कहा कि जुमले बाज भाजपा के दृष्टि पत्र में कोई दृष्टि है और न ही कोई सच्चाई है। उन्होंने कहा यह सिर्फ जुमलो का पिटारा मात्र है।
 यह सिर्फ आंकड़ों का मक्कड़जाल है और लोगो की दृष्टि और पहुंच से दूर तथा बीजेपी का दृष्टि पत्र बन कर ही रह जायेगा। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की लुटेरी सरकार की बदलने का मूड बना लिया है। ताकि मंहगाई और बेरोजगारी से मुक्ति मिल पाए। साल में दस बार हिमाचल आने वाले प्रधानमंत्री मोदी भी प्रदेश को कुछ नही दे पाए है।  भाजपा का दृष्टिपत्र जनता की कुदृष्टि का शिकार हो जाए। यह दृष्टिपत्र झूठ, ठगने और जुमलो का मिश्रण है।  दृष्टिपत्र जनता की नजर से पहुंच से दूर है। चुनावी दौर में भी आटा, चावल व आलू प्याज तक के दाम आमजन की परेशानी का सबब बने है। अब 12 नवंबर को जनता अपना संदेश वोट डाल कर दे देगी।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than