पिता की राह पर चला बॉक्सर शिव चौधरी का बेटा शौर्य

प्रदेश के डीएवी संस्थान में पहली बार रेसलर खेलेगा नेशनल
          Next2news himachal

नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो 
सुंदरनगर।

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर शिव चौधरी का बेटा शौर्य पिता की प्रेरणा से इतिहास रचने की राह पर चल रहा है। सुंदरनगर के 15 साल के उभरते रेसलर ने पूरे प्रदेश में  डीएवी संस्थान में एक इतिहास रचा है।जानकारी के अनुसार  पिछले दिनों डीएवी संस्थानों की राज्य स्तरीय  खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। जिसमें  पहली बार कुश्ती में नेशनल खेलने कोई खिलाड़ी जा रहा है। जिसका श्रेय शौर्य को जाता है। शौर्य की इस उपलब्धि पर डीएवी स्कूल के प्रधानचार्य ने शौर्य को बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शौर्य  ने जो इतिहास रचा है । उससे सुंदर नगर डीएवी स्कूल का भी नाम रोशन  हुआ है। 
उधर इस बारे शौर्य के पिता एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि मुझे गर्व है कि मेरा बेटा उसी रास्ते पर है ।जिस पर मेरा बचपन गुजरा है । उन्होंने कहा कि फ़र्क यह है कि मै बॉक्सर था और मेरा बेटा रेसलर में अपना नाम  कमाएगा। उन्होंने डीएवी स्कूल सुंदर नगर के प्रबन्धको को इस शानदार कामयाबी पर बधाई दी है। 
गौर रहे कि शौर्य के पिता शिव चौधरी एक अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर रहे है। उन्हें  2002 में हिमाचल के सबसे बड़ा परशुराम खेल पुरस्कार भी मिला है। परशु राम अवार्डी के रूप में इनकी खेल जगत में एक अलग पहचान है। वर्तमान में बतौर एएसपी सेवाएं दे रहे है। अब उनका बेटा शौर्य भी खेल की दुनिया मे उनके नक्शे कदम पर चल पड़ा है।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than