बर्फबारी में ढका रहेगा मंडी के थुनाग का शिकारी मंदिर

मार्च 2023 की 15 तक शिकारी मंदिर में आवाजाही बंद

बर्फबारी में ढका रहेगा मंडी के थुनाग का शिकारी मंदिर



नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो।

               शिकारी माता मंदिर में 13 नवम्बर से रूक-रूक कर बर्फवारी हो रही है तथा आगामी दिनों में भारी बर्फबारी की सम्भावना है। वर्फबारी के चलते स्थानीय प्रशासन द्वारा शिकारी माता मंदिर के कपाट 15 नवम्बर से मार्च 2023 तक पूर्णतय बन्द करने के आदेश किये गए हैं।उपमंडल थुनाग के एसडीएम एवं  शिकारी माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पारस अग्रवाल ने कहा कि शिकारी माता मंदिर में 13 नवम्बर से रूक-रूक कर हो रही बर्फवारी तथा आगामी दिनों में भारी बर्फबारी की सम्भावना के कारण भुलाह-रायगढ तथा अन्य सम्पर्क मार्गोंं से शिकारी माता मंदिर के रास्ते मार्च माह तक पूरी तरह से बन्द रहते है। इसलिए शिकारी माता मंदिर की ओर जाने वाले स्थानों से सभी प्रकार का सम्पर्क कट जाता है। जिसके चलते इस भाग में पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि कोई भी श्रद्धालु, पर्यटक, टरैक्रज इस दौरान शिकारी माता मंदिर की ओर जाने का प्रयास न करें।


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than