लोक संस्कृति का संरक्षण संवर्धन कर रहा मांडव्य कला मंच

ग्रैंड फिनाले में देश के 500 कलाकारों का हुआ है चयन 
करीब चार दशक से लोक संस्कृति का संरक्षण संवर्धन कर रहा मांडव्य कला मंच
       Next 2 News Himachal

मंडी। 
हिमाचल के मंडी जिला का मांडव्य कला मंच के कलाकार दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2023 में लोक संस्कृति से देश को रूबरू करवाएंगे। मांडव्य कला मंच के अभी कलाकार दिल्ली पहुंच गए है। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए मंडी के कुलदीप गुलेरिया ने कहा कि 34  साल से लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए जुटे मांडव्य कला मंच गणतंत्र दिवस 2023 की तैयारियों के लिए माण्डव्य कला मंच मंडी के कलाकार भारत पर्यटन विकास निगम के अशोक आतिथ्य एवं पर्यटन प्रबंधन संस्थान  "द अशोक - सम्राट" होटल दिल्ली पहुंच गए हैं। जहां आज कलाकारों ने अपने अपने प्रदेश के लोक नृत्य की झलकियां प्रस्तुत की । 
_बता दे कि संस्कृति व रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बंदे भारतम नृत्य उत्सव प्रतियोगिता के माध्यम से दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किए गए ग्रैंड फिनाले में देश के 500 के लगभग कलाकारों का चयन किया गया है। जिसके तहत आज अशोक आतिथ्य एवं पर्यटन प्रबंधन संस्थान में भारतवर्ष से आए कलाकारों ने अपने अपने प्रदेश के लोक नृत्य की झलकियां प्रस्तुत की । इसके बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस 2023 की तैयारी हेतु रिहर्सल शुरू की जाएगी। इस कार्यक्रम को संगीत जगत की जानी पहचानी विख्यात  विभूतियां कोरियोग्राफ करेंगे। कार्यक्रम में माण्डव्य कला मंच  अपनी प्रतिभा के बल पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहा है ज्ञात हो कि यह वही मंच है जिसने प्रदेश की लोक संस्कृति की अमिट छाप देश और दुनिया में छोड़ी है देश के 24 राज्यों में हिमाचली संस्कृति के रंग बिखेरे हैं। सात बार राष्ट्रीय युवा समारोह में लोक गीत व लोक नृत्य में प्रदेश का प्रतिनिधित्व वहीं तीन बार अखिल भारतीय लोक नाट्य उत्सव में भाग इसके अतिरिक्त मनाली विंटर कार्निवल में केवल पांच बार भाग लेते हुए चार बार सर्वश्रेष्ठ दल के खिताब के साथ हैट्रिक बनाकर कर  कीर्तिमान स्थापित किया है, यही नहीं नृत्य लोक नृत्य लुड्डी को पुनः जीवित कर अब तक तीन हजार से ज्यादा प्रस्तुतियां दर्ज करने का भी रिकॉर्ड दर्ज किया है तथा 34  साल से लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रयासरत है l

...मंडी से अंसारी की रिपोर्ट। 

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than