72 सीनियर छात्रों पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई
आईआईटी प्रबंधन ने 10 छात्रों को किया गया निलंबित
मंडी|
आईआईटी मंडी में (Ranging in IIT Mandi) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बीते दिनों हुई प्रथम बैच के छात्रों की रैगिंग मामले में संस्थान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 10 छात्रों को 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। दोषी पाए गए कुछ छात्रों को जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं कुछ छात्रों का निलंबन भी किया गया है। 10 निलंबित छात्रों में से 3 छात्र संगठन के पदाधिकारी भी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीते 11 अगस्त को कथित तौर पर सीनियर बैच के छात्रों द्वारा प्रथम वर्ष के नए प्रवेश किए छात्रों से रैगिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रैगिंग पीड़ित छात्रों ने इसकी शिकायत संस्थान के एंटी रैगिंग सेल में की गई थी। इसके बाद संस्थान ने 72 छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
बता दे कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी आईआईटी की आठवीं नई दूसरी पीढ़ी में से एक है। आईआईटी मंडी एक शोध विश्वविद्यालय है जो अब हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के मंडी शहर की कमांद घाटी में स्थित है। 72 छात्रों के खिलाफ कारवाई अमल में लाई गई है।
हैरानी यह है कि आई आई टी जैसे बड़े सरकारी संस्थान में इस तरह के कारनामे को अंजाम दिया गया। देश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे इतनी संख्या में इन छात्रों द्वारा किए इस तरह के कांड ने सवाल खड़े कर दिए है, वर्तमान के इस दौर में युवा पीढ़ी किस दिशा में आगे बढ़ रहा है।
...अंसारी की रिपोर्ट।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than