बहुत जल्दबाजी में है जय राम ठाकुर की सरकार: सोहन लाल ठाकुर
लोक निर्माण विभाग ने धांधली शुरू कर दी लूट
पानीं में बह कर आ रही गंदगी और मरे मवेशी एक साथ मात्र तीन में टेंडर कर सीएम से करवा दिया उदघाटन
बहुत जल्दबाजी में है जय राम ठाकुर की सरकार: सोहन लाल ठाकुरबहुत जल्दबाजी में है जय राम ठाकुर की सरकार: सोहन लाल ठाकुर
नेकस्ट न्यूज हिमाचल सुंदरनगर 7 अप्रैल (अंसारी)
हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एंव पूर्व सी.पी.एस. सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने लूट शुरू कर दी है। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि लोक निर्माण विभाग के पास टेंडर प्रक्रिया मात्र औपचारिकता रह गई है। ऐसा मामला सुंदरनगर में आया है, जिसमें चार अप्रैल को टेंडर आमंत्रित किया गया, जो पांच को खोला गया और 6 अप्रैल को इस काम का मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा उदघाटन करवा दिया गया। उन्होंने मांग की है कि मामले विभाग साफ करे कि पांच अप्रैल को किस ठेकेदार को काम दिया गया और कैसे 6 अप्रैल को काम पूरा करके उदघाटन किया गया। उन्होने कहा कि महाराणा प्रताप स्मारक के कार्य का मामला है, जिसमें धांधली की गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार को बहुत जल्दबाजी में है। उन्होंने कहा कि सरकार डर में है कि कहीं सता ही हाथ से न जाती रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे ही कांगू से डैर रोड पर पहले पैच वर्क कर चहेते को काम दिया गया और बाद में इस सडक़ को दोबारा नए सिरे से पक्का किया गया है। जिसके विभाग ने टेंडर आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि बिना कोई टेंंडर आदि की प्रक्रिया पूरी किए, पहले भी नैशनल हाई वे 21 पर नरेश चौक पर टायरिंग का कार्य किया गया और इसकी जांच के बाद मामला न्यायलय में भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि तब से भाजपा की सरकार बनी है, विभागों में ठेकेदारों को बिना औपचारिकताएं पूरी किए काम दिए जा रहे है। जिससे अनेक ठेकेदार परेशान है और इनके सभी औपचारिकताओं के बावजूद काम से वंचित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार कर रही है। जब से सता में आई है, जनता मंहगाई की मार झेल रही है। सत्ता में आने पर भाजपा सरकार ने मंहगाई और लूट पर उतर आई है।
उन्होंने कहा कि दूसरी ओर जल शक्ति विभाग की 24 घंटे उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन भले ही रोक लिया है, लेकिन ट्रायल के बहाने झील का पानी पिलाना शुरू कर दिया है। जिसे लेकर स्थानीय लोगों द्वारा विरोध भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पर पहले भी स्थानीय लोगों ने समस्या जताई है। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी झील से पीने का पानी उपलब्ध किया जा रहा है। मनाली से सुंदरनगर आए इस पानी में कई इलाकों की सीवेरज की गंदगी, मरे हुए मवेशी, केमिकल घुल कर आ रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसे पानी को साफ करने का विभाग के पास कोई फार्मुला नहीं है। पानीं में बह कर आ रही गंदगी और मरे मवेशी आदि को लेकर धार्मिक आस्थाएं भी प्रभावित हो रही है। जिस जगह से यह पानी लिया जा रहा है, वहां पर सभी प्रकार की गंदगी एकत्रित होती है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली कर लोगों में बहुत विरोध है। उन्होंने कहा कि यह सुंदरनगर वासियों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than