नशे के खिलाफ लोगो को जागरूक करेंगे ईगल मार्शल आर्ट के प्रशिक्षु बच्चे
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर भौर
सुंदरनगर उपमंडल के ग्राम पंचायत भौर में ईगल मार्शल आर्ट स्कूल ने मार्शल छात्रों के साथ नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया और इस अवसर पर मार्शल छात्रों का नशा मुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक करने में अपनी भूमिका निभाने का आहवान किया है तथा घर पर लोगो को सचेत किया। संगठन के सचिव कृष्णलाल भूपी ने कहा कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि शराब गुटखा, तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट का नशा करते है। जो बहुत ही खराब है युवा पीढ़ी अपने जीवन को अंधकार की और ले जा रही है। युवाओं को खेल के साथ जुडऩा चाहिए। उन्होने कहा कि ईगल स्कूल ऑफ मार्शल आट्र्स संस्था जो लम्बे समय से समाज भलाई के काम करती आ रही है। इससे जुड़े बच्चों के जागरूक करने पर घर के बड़ो पर गहरा असर हो रहा है और इसके बेहतर परिणाम भी आने लगे है। इस अवसर पर संस्था के सचिव कृष्ण लाल भूपी, रीना चौहान, राजकुमार, हंस राज, खूब राम, जगदीश कुमार, सानवी, अंकित, सुमेधा और सनेधा आदि ने भाग लिया।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than