गुड़िया हत्याकांड के नाम पर सेकी जा रही राजनीतिक रोटियां
भाजपा सत्ता में आने के बाद परिजनों को नहीं दिला पाए न्याय
प्रदेश में महिलाओं के शोषण और रेप पर नहीं आई कोई कमी
गुड़िया हत्याकांड के नाम पर सेकी जा रही राजनीतिक रोटियां
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर ब्यूरो
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के उपाध्यक्ष हरदीप कौर ने कहा कि गुड़िया हत्याकांड के नाम को लेकर दोबारा राजनीति शुरू हो गई है। उन्होंने कहा गुड़िया के परिजन अभी भी न्याय की मांग लेकर भटक रहे हैं। जबकि गुड़िया हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतर कर के सत्ता में आई भाजपा सरकार साढे 4 साल तक परिजनों को न्याय दिलाने में नाकाम रही है उन्होंने कहा कि महिलाओं के ऊपर शोषण और अत्याचार के मामलों में आज भी कमी नहीं आई है और ना ही राजनीतिक दोनों बड़े दलों के महिला संगठनों के पदाधिकारी मुंह खोलने को आगे आए हैं उन्होंने हैरानी जताई कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आके बयान आने के बाद भारतीय जनता पार्टी की महिला संगठन को भी जागृति आ गई और राजनीतिक रोटियां से की जाने लगी है हो सकता है कि इनको भी इनके ऐसे राजनीतिक बयानों के कारण उन्हें कोई और उच्च पद प्राप्त हो जाए। लेकिन महिलाओं की दशा आज भी हिमाचल प्रदेश में अच्छी नहीं है
हाल ही में सुंदरनगर में बलात्कार के कई ऐसे मामले आए प्रदेश में कई जगह बलात्कार की घटनाएं सामने आई तो दोनों ही पार्टी के दलों के महिला संगठन कुछ भी महिलाओं के प्रति बोल नहीं पाई। लेकिन राजनीतिक नेता के बयान पर दूसरे राजनीतिक दल ने रोटियां सेकने शुरू कर दी है, यह निंदनीय और चिंताजनक कृत्य है प्रदेश में आर्थिक की और सशक्तिकरण के दावों के बावजूद महिला आज भी संघर्ष संघर्ष के रास्ते पर है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव और दूरदराज के इलाकों में पंचायती राज में मनरेगा में महिलाओं को मजदूरी के भी अवसर अब उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि महिलाएं जहां परिवार को आर्थिक ही प्रदान करने के लिए लेबर मजदूरी का काम करने गुरेज नहीं करती। वह भी वर्तमान सरकार के दौर में आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहा है। उन्होंने महिलाओं को राजनीतिक बयानों से दूर रहते हुए भ्रमित ना होने का आह्वान किया है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि महिलाओं के शोषण आर्थिक विकास सशक्तिकरण के दावों को लेकर किए गए बातों को लेकर पूरा करने का आग्रह किया।
साढे 4 साल के बाद सत्ताधारी पार्टी की महिला मोर्चा दोबारा सक्रिय हो गई है।


0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than