द्रौड़ा धार माता चामुंडा हटेश्वरी मंदिर में भाई के स्वागत में लगा मेला
रात पूजा में माता के रथ ने अग्रि कुंड के फेरा कर किया विशेष नृत्य
सोहन लाल ठाकुर और राकेश जमवाल सहित देश विदेश के आए श्रद्धालुओं ने टेका मथा
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर 2 जुलाई (अंसारी)
सुंदरनगर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ द्रौड़ा धार माता चामुंडा हटेश्वरी मंदिर में विशाल जागरण और भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माता चामुंडा ने स्वयं मंदिर परिसर के गेट पर पहुंच कर मिलने आए भाई देव सतवाडा भनवाड़ का भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत दोनों साथ आकर मंदिर में विराजमान हुए। इस अवसर पर संर्कीतन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिस में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्तिगीत गाए और देव व माता के भजनों का गायन किया। मंदिर के पुजारी गुर देवी सिंह ठाकुर ने रथ यात्रा की अगुवाई की और देव को लेकर मूल स्थान पर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना कर मंदिर मेंं पहुंचे है। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि पूर्व संध्या में किए जागरण मेंं जहां भक्तों और श्रधालुओं ने भजनों से पंडाल को मंत्रगुग्ध किया।
माता के रथ ने अग्रि कुंड के फेरा कर किया विशेष नृत्य
मंदिर में देर रात के दौरान की गई पूजा में माता के रथ ने अग्रि कुंड के फेरा किया और कारदरों ने विशेष नृत्य किया है। कई लोगों को छरनाट खेल आई और बहुत देर तक अदभुत करतव किए गए है। जिन्हे श्रद्धालु मंत्रमुग्द्ध होकर देखते रहे है।
इस दौरान माता के दरवार में सुंदरनगर के पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने सदस्यों के साथ शीष नमाया है। गौर हो कि माता की देश के विभिन्न राज्यों सहित विदेशी लोगों में भी मान्यता है। जिसके चलते विदेशी श्रधालु एमिलिया ने भी माता के दारबार में हाजिरी भरी और मथा टेका है।
वहीं इसके उपरांत विधायक राकेश जमवाल भी मंदिर पहुंचे और कार्यकर्ताओं तथा सुंदरनगर एसडीएम धर्मेश रामोत्रा, भाजपा नेता रजत ठाकुर ने माता के दरबार में हाजिरी भरी है। सुकेत देवता कारदार संघ के प्रधान डा. अभिषेक सोनी ने कहा कि मंदिर में माता के दर्शन में विभिन्न राज्यों सहित विदेश से भी श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में मथा टेका है।
इस अवसर पर गुर लाल सिंह, प्रेम सिंह, इंद्र सिंह कटवाल, प्रधान कर्म सिंह सहित भारी संख्या कारदार भी मौजूद रहे।





.jpeg)

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than