मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे जि.प. कर्मचारियों की मांग: राकेश जमवाल

मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे जि.प. कर्मचारियों की मांग: राकेश जमवाल

कलम छोड़ हडताल पर बैठे कर्मचारियों से मिले विधायक राकेश जमवाल 



मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे जि.प. कर्मचारियों की मांग: राकेश जमवाल

नेक्स्ट न्यूज हिमाचल 

ब्यूरो सुंदरनगर 




सुंदरनगर के विधायक एंव भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश जमवाल ने सुंदरनगर विकास खंड कार्यलय परिसर मेें कमल छोड़ हड़ताल पर बैठे जिला परिषद काडर के सचिव व अधिकारी और कर्मचारियों से भेंट की और इनकी मांगों पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला परिषद कर्मचारी संगठन के प्रधान जगदीश ने विधायक के समक्ष मांगों पर चर्चा करते हुए कहा कि बीते दो दशक से सेवाएं देने के उपरांत भी जिला परिषद में कोई भविष्य नहीं है। विधायक राकेश जमवाल ने मांगों को जायज करार देेते हुए कहा कि इस वर्ग की मांगों को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व वरिंदर कवंर पंचायती राज मंत्री के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने हडताल पर बैठे कर्मचारियों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। गौर हो कि जिला परिषद काडर के सचिव व अधिकारी और कर्मचारियों की सरकारी कर्मचारी घोघित करने की मांग को लेकर कमल छोड़ हड़ताल को डैहर वार्ड के जिला परिषद सदस्य कर्मचंद चोपड़ा, पंचायत प्रधान उपप्रधान संगठन सहित हिमाचल पंचायत निरीक्षक उपनिरीक्षक महासंघ ने भी अपना समर्थन दे दिया और कलम छोड़ हड़ताल को सही ठहराया हुआ है। 

जिला परिषद कैडर के कर्मचारी अधिकारी संगठन के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने कहा कि सरकार जिला परिषद के कर्मचारी, अधिकारी, पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों तथा कनिष्ठ अभियंताओं को सरकारी कर्मचारी नहीं मानती है। जिसके चलते अब यह कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो गये हैं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद कैडर के यह कर्मचारी एक दो नहीं बल्कि 4700 हैं। जिन्हें हिमाचल सरकार सरकारी कर्मचारी नहीं मानती है। 4700 कर्मचारी असमंजस में है कि पिछले 22 सालों से अधिक पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के लिए काम कर रहे कर्मचारियों को अब छठे वेतन का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होने कहा कि इन कर्मचारियों को वित विभाग ने छठे वेतन के लाभ से बाहर कर दिया है। संघ ने कहा कि इन्हें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का कर्मचारी घोषित किया जाए। 


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than