चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 21 पर हनोगी में पहाड़ी से कार पर गिरे पत्थर से एक की दर्दनाक मौत,

 चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 21 पर हनोगी में पहाड़ी से कार पर गिरे पत्थर से एक की दर्दनाक मौत, 

हनोगी में हुआ हादसा में दो गंभीर रूप से घायल

 मंडी जोनल अस्पताल भेजे गए दोनो घायल 



नेक्सट न्यूज हिमाचल

सुंदरनगर 12 अगस्त 


शुक्रवार दोपहर बाद मंडी जिला में एक दर्दनाक सडक़ हादसा पेश आया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 21 पर हणोगी माता मंदिर के पास जोगनी माता मंदिर के पास गाड़ी पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत होने की जानकारी है। पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई, वहीं कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना औट की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल लाया गया है। 

मृतक की पहचान सरकाघाट के छतर भद्रवाड़ निवासी रवी कुमार 30 पुत्र राज कुमार रूप में की गई है। जबकि घायलों की पहचान 39 वर्षीय धर्मेंद पुत्र राम कृष्ण गहरा सरकाघाट व 40 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र रूप लाल भद्रवाड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों घायल कुल्लू में महेंद्रा फाइनांस में कर्मचारी बताए गए है। मंडी पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस थाना औट की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 



About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than