भारी बहुमत से सत्तासीन होगी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार
साढ़े 9 सालों में नाचन के विकास में नाकाम विधायक विनोद
अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्म दास चौहान ने बोला हमला
नेक्सट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर 14 अगस्त
सुंदर नगर।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्म दास चौहान ने प्रेस वार्ता में नाचन के विधायक पर हमला बोल दिया है। चौहान ने कहा कि साढ़े 9 सालों में नाचन विधायक विनोद कुमार किसी भी मोर्चे पर विकास करवाने में पूरी तरह से विफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि नाचन में जो भी विकास हुआ है पूर्व में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में ही हुआ है । वर्तमान में ना तो अस्पतालों में डाक्टर हैं। ना ही स्कूलों में शिक्षक है और ना ही लोगों के घरों में आज दिन तक नाचन में नल लगे है। इतना ही नहीं जो सडक़े वर्तमान में निकाली गई हैं। वह भी वन विभाग की भूमि पर बिना अनुमति के ही निकाल दी हैं ऐसे मामले हाई कोर्ट में है और हाईकोर्ट ने भी सरकार और विभाग से इस बारे में जवाब तलबी की है। उन्होंने कहा कि नाचन के विधायक ने अपने पिछले कार्यकाल में अपने चहेतों को ही अपनी ऐच्छिक निधि तक दे डाली थी और अब के कार्यकाल में सिर्फ अपने चहेतों का ही विकास करवाया है और उनको लाभ देने के लिए ही गैरकानूनी तरीके से ठेकों का आबटन तक कर डाला है। चौहान के कहा कि नाचन में भाजपा सरकार के नाक नीचे जंगलराज पनप रहा है और अवैध तरीके से काम धंधे चले हुए हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में ना चीन की जनता ने भाजपा सरकार को एक ट्रेलर दिखा दिया है और अब आने वाले विधानसभा चुनावों में पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी और भारी बहुमत से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन होगी।
उन्होंने कहा कि मैं पिछले 30 सालों से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और एक सच्चे सिपाही कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं और पिछले दो दशक से नाचन से टिकट के लिए अपनी दावेदारी जता रहे हैं और दो बार ही उनका दूसरे नंबर पर स्थान दावेदारी में आया है। लेकिन इस बार ब्रह्म दास चौहान को पूरी उम्मीद है कि वह नाचन से एक सशक्त और प्रबल दावेदार उभर कर सामने आए हैं और उनका इस बार नाचन से कांग्रेस का टिकट मिलना तकरीबन तय है।
साढ़े 9 सालों में नाचन के विकास में नाकाम विधायक विनोद
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी मंडी के सचिव हमेशा अबरोल प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव मीरा ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भगत राम, धनीराम, धर्म सिंह, कांता नेगी, दिनेश कुमार, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार समेत अन्य तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than