करसोग रोड पर रोहांडा में पहाड़ी से पत्थर गिरने से महिला घायल
सुंदरनगर 2
9 अगस्त
सुंदरनगर उपमंडल के करसोग रोड पर रोहांडा में पहाड़ी से पत्थर गिरने पर यात्री महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे उपचार के लिए सुंदर नगर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार कमांद से सुंदरनगर आ रही बस की सवारिया भग्यार रोड बंद होने के कारण कुछ दूरी पर दूसरी बस से भेजी गई। लेकिन इस दौरान जब सवारिया दूसरी बस लेने के लिए जा रही थी तो। उस समय पहाड़ी से पत्थर गिर पड़े। पत्थर आकर चेतना के सिर पर जा लगाने से चेतना घायल हो गई उसे इलाज के लिए सुंदर नगर अस्पताल पहुंचा गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। सुंदरनगर डीएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि महिला पत्थर गिरने से घायल हुई है। सुंदरनगर की बीवीएमबी थाना की पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है।


0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than