सुंदरनगर के धनोटू नहर के किनारे दो घंटे सडक पर अचेत पडा युवक
बीबीएमबी की क्षतिग्रस्त सडक के कारण हुए हादसे पर भडके ग्रामीण
सुंदरनगर ,
29 अगस्त
बीबीएमबी सुंदरनगर के बग्गी धनोटू नहर के किनारे क्षतिग्रस्त सडक पर एक बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गया और दो घंटे तक सडक पर अचेत पडा है। धनोटू पुलिस ने उसे घायल को संुदरनगर नागरिक अस्पताल पहंुचाया है। परिजनों ने बीबीएमबी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए है और प्रधान से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार अप्पह बैहली निवासी विक्रांत सिंह देर रात को मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहे थे कि सलवाहन पुल के करीब क्षतिग्रस्त सडक के कारण संतुलन बिगडा और मोटरसाइकिल नहर के करीब जा गिरा। घटना में विक्रांत सिंह की जान बाल-बाल बच गई। लेकिन उसमें उसके सिर बाजू और टांगों पर चेहरे पर कमर पर गंभीर चोटें आई हैं। विक्रांत सिंह सडक पर बेहोशी की हालत में 2 घंटे तक पडा रहा है। रात को धनोटू पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान उसे उपचार के लिए सुंदरनगर नागरिक अस्पताल पहंुचाया। इधर, घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी रोष है। लोगों ने आरोप लगाया कि बीबीएमबी की लापरवाही लोगों की जान लेने पर तुली हुई है। गौर हो कि कि प्रबंधन की ओर से ना सड़क का पक्का किया और ना ही नहर के साथ लोहे की जालियां सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गई। जबकि प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार हाईडल चैनल के किनारे लोहे की जालियां लगाने के आदेश है। संुदरनगर डीएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि घायल का इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than