हिमाचल के कुछ कर्मचारी भी बने हुए है भाजपा के एजेंट

हिमाचल के कुछ कर्मचारी भी बने हुए है भाजपा के एजेंट

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर ने बोला हमला 

जय राम ठाकुर ही नहीं इनके मंत्री तथा विधायक तक संतुलन खो कर भडकने लगे 

पौने पांच साल बाद उमड़ा कर्मचारी प्रेम






सुंदरनगर, 

29 अगस्त 



हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि सुंदरनगर के विधायक का कर्मचारियों के लिए अचानक पौने पांच साल बाद कर्मचारी प्रेम उमड़ा आया है। उन्होने आरोप लगाया कि ऐसा करके सुंदरनगर में कर्मचारियो में डर पैदा किया जा रहा है। जबकि कुछ कर्मचारी तो भाजपा के एजेंट बने हुए है। 

उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने संवैधानिक जिम्मेदारी समझे और राजनीतिक में हिस्सा लेने से बचे। 


सोमवार को सुंदरनगर में जारी बयान में उन्होंने कहा कि सरकार का जाने का समय आ गया है और कर्मचारी मिलन के कार्यक्रम की याद आ गई है। उन्होने कहा कि कर्मचारियों को दबाव बना कर कार्यक्रम में शामिल किया गया है। संवैधानिक पदों पर कार्यरत कर्मचारी राजनीतिक मंचो पर बुलाकर स्वार्थ सिद्धि की पूर्ति के लिए नाकाम प्रयास किए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिस तर्ज पर शिमला में हो रहे प्रदर्शन के दौरान अपनी भड़ास सरेआम निकली है और जिस तरह से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ही नहीं इनके मंत्री तथा विधायक तक संतुलन खो कर भडकने लगे है। उससे सरकार की कर्मचारी वर्ग के प्रति नियत साफ हो गई है। सरकार ने साढ़े चार साल तक कर्मचारी को अनदेखी की और अब कर्मचारी मिलन कार्यक्रम किए जाने लगे। जिसे प्रदेश की जनता अब समझ चुकी है। इसका हिसाब विधानसभा चुनाव में चुकाने की तैयारी की गई है।  







About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than