नाचन के डोलधार में मनाया वन महोत्सव
पूर्व जिला परिषद सदस्य वेद प्रकाश शर्मा रहे उपस्थित
वन ग्रामीण समितियों द्वारा जायका परियोजना के अंतर्गत करवाया जा रहा 230 हेक्टेयर पौधारोपण
सुंदरनगर, 29 अगस्त
नाचन के जैदेवी वन परिक्षेत्र के तहत डोलधार में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। संुदरनगर के विधायक विनोद कुमार ने पौधा रोपीत कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वन मंडल अधिकारी सुभाष चंद पराशर ने कहा कि सुकेत वन मंडल के जेदेवी के डोलधार गांव में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए है। उन्होने कहा कि मंडल के तहत वर्ष 2022-23 में विभिन्न स्कीमों के अंतर्गत 722 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण करने का लक्ष्य है। सुकेत मंडल में वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजातियों जैसे देवदार, बान, दाडू, कचनार, हरड़, जामुन, शिशम, तूनी आदि के कुल 3,93,004 पौधों का रोपण किया जाना है। जिसमें से 230 हेक्टेयर पौधारोपण विभिन्न वन ग्रामीण समितियों द्वारा जायका परियोजना के अंतर्गत करवाया जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य वेद प्रकाश शर्मा, बीडीओ विनय चैहान, सहित जैदवी वन परिक्षे़त्र अधिकारी चमन सिंह, झुगी वन परिक्षेत्र अधिकारी गोपाल चंद शांडिल, कांगू वन परिक्षेत्र अधिकारी बहादुर सिंह तथा पंचायत प्रधान सीता राम विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than