चुनी लाल ने नाचन कांग्रेस की टिकट पर पेश की दावेदारी

चुनी लाल ने नाचन कांग्रेस की टिकट पर पेश की दावेदारी

टिकट मिला तो नाचन से कांग्रेस की जीत पक्की

   Next 2 News Himachal     सुदरनगर/ नाचन 29 अगस्त 

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तय करनी शुरू कर दी है। वही चुनावो को लेकर प्रत्यासी भी अपने दावे करने लगे। मंडी जिले के नाचन में बीते 15 सालो से सत्ता से बाहर रही कांग्रेस ने युवाओं के आगे लाने की मुहिम तेज हो गई है। इस कड़ी में चांबी से तालुक रखने वाले युवा नेता चुनी लाल चौहान ने हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमित पॉल से भेंट कर अपना दावा पेश कर नाचन से कांग्रेस के टिकट की मांग की है। 

नाचन विधानसभा क्षेत्र से तेजनर कांग्रेस नेता एवं आदर्श युवक मंडल के अध्यक्ष चुनी लाल ने अपनी दावेदारी हाईकमान के समक्ष पेश कर दी है । चुन्नी लाल ने नाचन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमिल पाल के समक्ष आवेदन भरकर सौंपा है । उन्होंने कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूत पार्टी से जोड़ा जा रहा है ।


 चुनी लाल मेहनती ईमानदार जन सेवक है और जनता से काफी पहले से जुड़े है। इनका दावा है कि टिकट मिला तो चुनाव में जीत पक्की है। चुनाव जीत कर जन सेवा के लिए निधि के अलावा मिलने वाले वेतन को भी जनसेवा के लिए व्यय कर सकते है, लेकिन जन सेवा में कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कांग्रेस को अपनी कार्य योजना की भी विस्तृत रिपोर्ट दी है। बता दे चुनी लाल के टिकट का दावा ठोकने से क्षेत्र से दिकतार्थियो की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। नाचन में भाजपा विधायक के अलावा दो और दावे आ सकते है। जबकि कांग्रेस के नाचन में ही आधा दर्जन से अधिक नेताओ ने दावे पेश किए है, देखना है किसके नाम पर मोहर लगेगी, सही नेता को टिकट मिलने और सबके साथ आने पर कांग्रेस की जीत पक्की है।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than