एनटीपीसी के कोलडैम को मिला ग्रीनटेक पर्यावरण व गुणवत्ता सुधार पुरस्कार

 एनटीपीसी के कोलडैम को मिला ग्रीनटेक पर्यावरण व गुणवत्ता सुधार पुरस्कार


सुंदरनगर, 27 अगस्त 


एनटीपीसी के कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन ने गुवाहाटी में आयोजित 22वें वार्षिक ग्रीनटेक पुरस्कार समारोह मे दो प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते। एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन को पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए ग्रीनटेक पर्यावरण पुरस्कार और प्रक्रियाओं में गुणवत्ता सुधार में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए ग्रीनटेक गुणवत्ता और नवाचार पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार रविशंकर प्रसाद आईएएस, मुख्य सचिव पर्यावरण, असम सरकार द्वारा प्रदान किया गया था। असम सरकार के उद्योग सचिव एस लक्ष्मणम, आईएएस और असम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अरूप कुमार मिश्रा भी उपस्थित थे।


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than