कैसे महिला कांग्रेस करेगी पीड़ित महिलाओं की मदद
महिला सशक्तिकरण को कांग्रेस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
ब्यूरो मंडी
महिला सशक्तिकरण को लेकर मंडी शहरी महिला कांग्रेस ने पहल की है । मंडी शहरी महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष एडवोकेट गीतांजलि शर्मा ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस की ओर से हेल्पलाइन नंबर 18002030589 जारी किया गया है । गीतांजलि शर्मा ने बताया कि 20 अगस्त 2022 को स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर महिला कांग्रेस की ओर से यह हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है । इस हेल्पलाइन नंबर पर देश की कोई भी पीड़ित महिला फोन कर अपनी समस्याएं बता सकती है । उन्होंने कहा कि महिलाओं को कानूनी मदद करने के लिए कांग्रेस की लीगल टीम हर समय तैयार रहेगी और उसे न्याय दिलाने की कोशिश की जाएगी । इसके अलावा मेडिकल टीम द्वारा भी स्वास्थ्य संबंधी महिलाओं की समस्याओं शहरी कांग्रेस द्वारा निराकरण में सहयोग किया जाएगा । मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सेन की ओर से हैल्पलाइन नंबर 18002030589 जारी किया गया । इस दौरान अधिवक्ता कविता और शहरी कांग्रेस की महासचिव वंदना भी मौजूद थी ।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than