सता में आते ही दस दिन में ओ.पी.एस.बहाल करेगी कांग्रेस
लाख कर्मचारियों का भविष्य सुनिश्चित करेगी ओ पी एस
Next2news Himachal
ओल्ड पेंशन बहाली के लिए कांग्रेस ने कर्मचारियों को गारंटी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा करते हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिनों में हिमाचल प्रदेश में ओ.पी.एस. बहाली की जाएगी।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर ने सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने वर्तमान सीएम ओ पी एस बहाली को लेकर किए सवालों के जवाब देते हुए कहा कि उन्हें अगर समझ नहीं आ रही है तो राजस्थान के मुख्यमंत्री से इस मामले में समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ओ पी एस बहाली से प्रदेश के 3 लाख से अधिक कर्मचारियों का भविष्य सुनिश्चित हो जाएगा उन्होंने कहा कि न्यू पेंशन प्रणाली को पूर्व के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा लागू किया गया था। जिसे राज्यों पर जबरन थोपा गया और केंद्र से मिलने वाले ग्रांट व इंसेंटिव तक बंद करने की दबाव दिए गए। जिसके चलते राज्यों द्वारा कर्मचारियों पर न्यू पेंशन लागू की गई थी।
उन्होंने सुंदरनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 दिन में ही पुरानी पेंशन बहाली की जाएगी किस पर कर्मचारियों को पूर्व की तर्ज पर सभी वित्तीय लाभ प्राप्त होते रहेंगे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than