भारत जोड़ो यात्रा में ढोंग कर रहे देश को तोडने की बात करने वाले

 भारत जोड़ो यात्रा में ढोंग कर रहे देश को तोडने की बात करने वाले 

एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री अभिषेक कुमार ने  बोला हमला 

एमएलएसएम कालेज में आगाज़ ए परिषद में उमडी छात्रों की भीड 





संुदरनगर एमएलएसएम कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सुंदरनगर द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम आगाज़ ए परिषद का आयोजन धूम धाम से किया गया। इस अवसर पर प्रान्त सह मंत्री अभिषेक कुमार ने कहा कि कई छात्र संगठन देश को तोडने की बात कैम्पस में करते है। वह आज भारत जोडो यात्रा करते है।  

विद्यार्थी परिषद हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती है ताकि महाविद्यालय परिसर में अनेक प्रतिभावान छात्रों को एक मंच मिल सके व उनकी प्रतिभा में ओर निखार आ सके कोविड काल के बाद यह कार्यक्रम पहली बार हो रहा है और इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जितेंद्र शर्मा नगर परिषद अध्यक्ष सुंदरनगर रहे जो कि पूर्व में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रह चुके हैं। विशिष्ट अथिति के रूप में प्रान्त सह मंत्री अभिषेक कुमार रहे। इस अवसर पर उन्होनंे कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के लिए अनेक तरह के कार्यक्रम करवाती रहती है। जिससे विद्यार्थी में राष्ट्र प्रेम की भावना देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर व राष्ट्र प्रथम की भावना जागती है। देश को पुनः विश्व गुरु बनाने और देश अखंड बनाने की बात करते है। जबकि दूसरी तरहः कुछ छात्र संगठन देश को तोड़ने की बात कैम्पस में करते हैं। आज भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी में आज वह भारत जोड़ो यात्रा में ढोंग कर रहे। 




इस अवसर पर मुख्यातिथि जितेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों से अपना विद्यार्थी जीवन की बाते सुनाते हुए कहा कि विद्यार्थी केवल मात्र एक ऐसा छात्र संगठन है। जो प्रत्येक कार्यकर्ता में संस्कार भरने का कार्य करती है और छात्रों को देश हित मे सकारात्मक दिशा प्रदान करती है। क्योंकि आज का युवा विद्यार्थी केवल कल का ही नही बल्कि आज का नागरिक भी है आज का भविष्य भी हैं। कार्यक्रम में लगभग 1000 से अधिक संख्या रही। 

इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।






About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than